Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में सीएम धामी ने निभाया वादा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली की जारी

Uk Fast Khabar September 3, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और बड़े वायदे को पूरा करते हुए सेवामुक्त अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने की घोषणा कर दी है। सोमवार को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने विधिवत तौर पर “उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग की सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु क्षैतिज आरक्षण नियमावली–2025” जारी कर दी।

वर्दीधारी पदों पर मिलेगा सीधा लाभ
इस नियमावली के तहत अब सेवामुक्त अग्निवीरों को पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशामक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक, उप कारापाल, वन आरक्षी, वन दरोगा, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय रक्षक जैसे महत्वपूर्ण वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। साथ ही, उन्हें टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में भी सेवायोजित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

धामी का मास्टर स्ट्रोक
सैन्य बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड सरकार के इस फैसले को “मास्टर स्ट्रोक” माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे न केवल अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि युवाओं में सेना से जुड़ने की प्रेरणा भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की सेवा कर लौटे पूर्व अग्निवीर प्रदेश का गौरव हैं। उन्हें सम्मान और रोजगार का अवसर देना हमारी जिम्मेदारी है। यह निर्णय सेवामुक्त हुए अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ठोस कदम है। हमारी सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को हर तरह से सेवायोजन का प्रयास कर रही है।

शहीद परिवारों के लिए बड़ा कदम
अग्निवीरों को आरक्षण देने के साथ ही राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों और वीर बलिदानियों के परिवारों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दी गई है। साथ ही, वीर बलिदानी परिवारों में से एक परिजन को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जा रही है।

सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण
प्रदेश की सैन्य परंपरा को सम्मान देते हुए देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। यह धाम राज्य की वीरता और बलिदान की अनोखी मिसाल पेश करेगा और आने वाली पीढ़ियों को शौर्यगाथा से जोड़ेगा। उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। यहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में सेवा कर देश की सीमाओं की रक्षा करता आया है। मुख्यमंत्री धामी के हालिया फैसले इसी गौरवशाली परंपरा को और मजबूती देने वाले हैं। राज्य की सैन्य परंपरा इतनी गहरी है कि यहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में योगदान देता आया है। यही वजह है कि यहां की वीरता और देशभक्ति की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इसी सैन्य परंपरा को सहेजने और शौर्य की धरोहर को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण कराया है, जो अब पूर्ण हो चुका है। यह धाम प्रदेश के लिए न केवल सैन्य श्रद्धा का केंद्र बनेगा बल्कि शहीदों की स्मृति को सदैव जीवंत रखेगा।

Continue Reading

Previous: Uttarakhand में गठित होगी प्रदेश भाजपा की नई टीम, मिशन-2027 को लेकर तैयारी शुरू
Next: उत्तराखंड के सीएम धामी ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश

Related Stories

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..
  • पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.