Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने ई-विधानसभा एप्लीकेशन का किया शुभारंभ, अब कार्यवाही डिजिटल रूप में होगी

Uk Fast Khabar February 19, 2025

उत्तराखंड विधानसभा ने संसदीय सुधार की प्रक्रिया में एक बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में विधानसभा की संपूर्ण कार्यवाही अब डिजिटल रूप में होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मंगलवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले ई-विधानसभा एप्लीकेशन (नेवा) की शुरुआत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई है और यह डिजिटल बदलाव प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विधानसभा में ई-विधानसभा एप्लीकेशन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा को डिजिटल बनाने की दिशा में यह पहल न केवल संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा की संपूर्ण कार्यवाही पूरी तरह से कागज रहित रहेगी। इससे न केवल कागज की खपत कम होगी, बल्कि संसदीय कार्य को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा। इसके तहत विधानसभा सदस्य अब अपने प्रश्न, प्रस्ताव, नोटिस और दस्तावेज डिजिटल रूप से प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे विधानसभा की कार्यवाही और संसदीय प्रक्रिया अधिक सुगम होंगी। साथ ही जवाबदेही और पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि यह कदम न केवल पर्यावरणीय संतुलन के संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि कार्य प्रणाली को अधिक सुसंगत, पारदर्शी और त्वरित बनाने में भी मदद करेगा।

सभी विधायकों की टेबल पर लगाए गए टैबलेट
उन्होंने बताया कि सभी विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड को एक स्मार्ट और तकनीकी दृष्टि से सक्षम राज्य के रूप में स्थापित करेगा। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, डा धन सिंह रावत, रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित थे।

उत्तराखंड विधानसभा कूच के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों ने मूल निवास, भू कानून और शहर के मुद्दों को लेकर विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल से पहले लगे बेरिकेडिंग के पास पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ कई संगठन के कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपा।

Continue Reading

Previous: पुलिस आधुनिकीकरण व विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने स्वीकृत किए 348 करोड़ रुपये
Next: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगी शूटिंग एकेडमी, भविष्य के ओलिंपियन निशानेबाज होंगे तैयार

Related Stories

Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

April 1, 2026
बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

April 1, 2026
बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त
  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.