Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

UKD के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के घर पहुंचकर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, सड़क दुर्घटनाएं के लिए कही ये बात

Uk Fast Khabar November 28, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। बीते रविवार को उनकी नटराज चौक के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दुर्घटना की जांच के आदेश पहले ही दे दिए गए हैं। भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी देहरादून मार्ग स्थित त्रिवेंद्र सिंह पंवार के आवास पर पहुंचे। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके पुत्र आलोक पंवार, भाई बुलक पंवार, यशपाल पंवार और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह पंवार का निधन बहुत बड़ी क्षति है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना की जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो सावधानियां बरतनी चाहिए उस पर काम किया जा रहा है। पहले से भी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग निर्माण का काम किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं, कपिल गुप्ता आदि शामिल रहे।

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने न्यायिक जांच की मांग उठाई
उक्रांद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर त्रिवेंद्र सिंह पंवार की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले की न्यायिक जांच की मांग की। दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह साजिश भी हो सकती है। ऐसे में न्यायिक जांच आवश्यक है। इस दौरान पंकज व्यास, राजेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह चौहान, सौरभ सेमवाल, सन्नी भट्ट, विमला बहुगुणा, उषा चौहान, शकुंतला कलूड़ा, रवि त्यागी, मुकेश पाठक आदि शामिल रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार और दो अन्य लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत पर शोक जताते हुए रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह पंवार का राज्य गठन के लिए किया गया संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन को नई दिशा दी थी। जनता के मुद्दों पर वह सरकारों से टकराते रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, महंत विनय सारस्वत, ललित मोहन मिश्र, अंशुल त्यागी, मनोज गुसाईं, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, राहुल रावत, रूकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, राजेश शाह, प्रवीन गर्ग, हिमांशु जाटव, गौरव राणा, हिमांशु, मानव रावत आदि शामिल रहे।

Continue Reading

Previous: केंद्र ने आपदा मद में उत्तराखंड के लिए मंजूर किए 139 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार
Next: Uttarakhand Nikay Chunav 2024: जिताऊ उम्मीदवार तलाशने के लिए बीजेपी ने तैयार किया प्लान, कई नाम उभरकर आ रहे हैं सामने

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.