मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा घोटाले और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले को पार्टी हाईकमान के सामने रख सकते हैं। धामी सोमवार देर सायं दिल्ली पहुंच गए।
कुमाऊं मंडल दौरे पर रहे धामी को पहले सोमवार को देहरादून लौटना था, लेकिन उन्होंने सीधे दिल्ली का रुख किया। उनके इस तीन दिनी दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विशेष रूप से प्रदेश में भर्तियों में अनियमितता को लेकर जिस तरह राजनीति गर्म है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय नेतृत्व को अपना फीडबैक देंगे। मंगलवार को उनकी मुलाकात कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ हो सकती है।
अब तक 40 से अधिक गिरफ्तार:
उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल का सबब बने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में घपला और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले पर धामी सरकार बेहद सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री की सतर्कता का अंदाजा इससे लग सकता है कि दोषियों पर शिकंजा करने में तेजी आ चुकी है।
अब तक 40 से अधिक गिरफ्तारी हो चुकी हैं। राज्य के इन हालात के बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के राजनीतिक निहितार्थ हैं। यद्यपि मुख्यमंत्री धामी को मुख्य रूप से 21 सितंबर को दिल्ली में 660 मेगावाट की महत्वाकांक्षी किसाऊ जलविद्युत परियोजना पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में भाग लेना है।
वर्षों से लंबित इस परियोजना की डीपीआर संशोधित की जा रही है। अधिक लागत होने की स्थिति में राज्य पर बढऩे वाले खर्च के बोझ को उत्तराखंड अन्य राज्यों से साझा करना चाहता है। इसलिए बढ़ी हुई लागत को परियोजना के वाटर कंपोनेंट से जोडऩे की पैरवी मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं।
किसाऊ से उत्पादित बिजली में उत्तराखंड की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रपोषित योजनाओं में अधिक सहायता पाने के लिए धामी राज्य के सीमित संसाधन का पक्ष सामने रखेंगे।
दिल्ली दौरे पर धामी की भाजपा हाईकमान के साथ संभावित मुलाकात पर नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में भर्ती परीक्षा घपले और विधानसभा में नियुक्तियों की जांच की अद्यतन जानकारी धामी केंद्रीय नेताओं के समक्ष रखेंगे। केंद्रीय नेतृत्व इस पूरे प्रकरण पर बेहद सख्त बताया जा रहा है। धामी का फीडबैक हाईकमान के भावी निर्णयों में भूमिका निभाता दिखाई दे सकता है।
फर्जी सूची जारी कर युवाओं का मनोबल तोड़ रही कांग्रेस:
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर फर्जी सूची जारी कर कांग्रेस युवाओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है।
चौहान ने कहा कि यदि कांग्रेस के पास पेपर लीक मामले में कुछ बड़े नामों की संलिप्तता की जानकारी है तो उसे तुरंत जांच एजेंसियों से इसे साझा करना चाहिए। अन्यथा वह मीडिया के सामने बड़े-बड़े नाम शामिल होने का झूठा दावा कर जनता को दिग्भ्रमित न करे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार पर उठाए गए सवालों पर भी पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि आपदा आने पर मशीनरी ने युद्धस्तर पर कार्य किया। इसकी प्रशंसा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों के मध्य पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी तो कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश व देशभर में टूटी राजनीतिक आपदा से उसे राहत नहीं पहुंचा सकते।


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.