Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आंध्र प्रदेश का दौरा रद्द कर लौटे सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, पीएम-गृह मंत्री ने किया फोन

Uk Fast Khabar August 6, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। वहां राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति में एक कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री को उत्तरकाशी जिले के थराली गांव में बादल फटने से मची तबाही की सूचना मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीच में ही दौरा रद्द किया और सीधे देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश से ही उच्च अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और लगातार घटना पर जानकारी लेते रहे। धराली गांव में आपदा इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में खीरगंगा के किनारे मकान, होटल मलबे में दफन हो गए। सीएम धामी को करीब दोपहर दो बजे थराली गांव में आपदा आने की सूचना मिली। उस समय वह राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने आंध्र प्रदेश का दौरा बीच में ही रद्द कर वापस देहरादून लौटे। शाम को सीधे राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों के लिए मोर्चा संभाला। उन्होंने अधिकारियों को बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं।
बचाव व राहत कार्यों में केंद्र सरकार से मिलेगी हरसंभव मदद
उत्तरकाशी जिले हर्षिल क्षेत्र में धराली गांव में आपदा से मची तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानमाल के नुकसान पर शोक प्रकट किया। बचाव व राहत कार्यों में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली और राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने सीएम से कहा, प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आपदा में जन धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और बचाव व राहत कार्यों में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ व अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, मुख्यमंत्री धामी ने आंध्र प्रदेश का दौरा स्थगित कर देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

Continue Reading

Previous: बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, कई जिलों में कड़ा मुकाबला
Next: हरिद्वार में बनेगी उत्तराखंड की पहली मेडिसिटी, पहले चरण का काम पूरा; दूसरे चरण में यह कार्य प्रस्तावित

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.