Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के गांवों के लिए सीएम धामी की बड़ी घाेषणा, शहर के बाद शुरू होगी ये व्यवस्था

Uk Fast Khabar September 18, 2024

घरों से कूड़ा उठान न होने व आसपास कचरे के ढेर की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के 95 विकासखंडों के 7,674 गांवों में सरकार अगले छह माह में कूड़ा उठान व इसके प्रबंधन का कार्य शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम का आरंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के 9,000 गांवों में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करा चुकी है और मार्च-2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांवों में कूड़ा प्रबंधन का कार्य शुरू करना सरकार का लक्ष्य है। बता दें कि प्रदेश में कुल 16,674 गांव हैं।

अभी तक गांव में नहीं मिली थी सुविधा
उत्तराखंड राज्य बने हुए 24 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान और प्रबंधन की सुविधा से ग्रामीण अब तक वंचित हैं। हालांकि, प्रदेश के सभी 92 शहरी निकाय क्षेत्रों में कूड़ा उठान और प्रबंधन का कार्य चल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र अभी भी इससे अछूते हैं। ऐसे में ग्रामीण अपने घरों का कूड़ा या तो बाहर खाली प्लाट या सड़क किनारे फेंकते हैं या फिर कूड़ा जलाने को मजबूर हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे कूड़े-कचरे के ढेर लगे रहते हैं।

सीएम धामी ने की घाेषणा
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए अगले छह माह में ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान और प्रबंधन कार्य शुरू करने की बात कही। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा दिवस पर पूजा-अर्चना की और स्वच्छता का संदेश देने के लिए क्रास कंट्री मैराथन को हरी झंडी भी दिखाई।

कंट्रोल रूम भी शुरू
मुख्यमंत्री ने परेड मैदान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया और बालिकाओं को किशोरी किट का वितरण भी किया। देहरादून नगर निगम की ओर से शहर की स्वच्छता के लिए उठाए जा रहे कदमों की मुख्यमंत्री ने सराहना की और कहा कि निगम ने सफाई संबंधी शिकायत के लिए आठ अधिकारियों की टीमें शहर में उतारी हैं। साथ ही शिकायत के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी शुरू किया है। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, विधायक खजानदास, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, जिलाधिकारी सविन बंसल आदि उपस्थित रहे।

‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ रखी थीम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड स्वच्छता के मामले में त्वरित गति से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि राज्य को वर्ष-2017 में देश का चौथा ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) राज्य होने का गौरव मिला। प्रदेश में शौचालय विहीन पांच लाख 37 हजार परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अलावा 2600 से अधिक शौचालय कांप्लेक्स बनाए गए हैं व 77 विकासखंडों में प्लास्टिक कचरा प्रंबधन की ईकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सरकार ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासखंडों के लिए स्वच्छता रथ भी रवाना किए।

 

Continue Reading

Previous: केदारनाथ में भाजपा के पांच मंत्रियों के कौशल की परीक्षा, उपचुनाव में बनाएंगे जीत का माहौल
Next: PM मोदी के जन्मदिन पर धामी सरकार ने रजिस्टर्ड व्यापारियों को दी राहत, एक साल बढ़ाई दुर्घटना बीमा योजना की अवधि

Related Stories

उत्तराखंड के 12 जिलों में उप प्रधान पद के लिए आज वोटिंग, देर शाम घोषित होंगे परिणाम

उत्तराखंड के 12 जिलों में उप प्रधान पद के लिए आज वोटिंग, देर शाम घोषित होंगे परिणाम

July 15, 2026
उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

July 14, 2026
फिर सुर्खियों में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, ग्रामीण ने लगाया धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

फिर सुर्खियों में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, ग्रामीण ने लगाया धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

July 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड के 12 जिलों में उप प्रधान पद के लिए आज वोटिंग, देर शाम घोषित होंगे परिणाम

उत्तराखंड के 12 जिलों में उप प्रधान पद के लिए आज वोटिंग, देर शाम घोषित होंगे परिणाम

July 15, 2026
ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया

ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया

July 15, 2026
उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

July 14, 2026
फिर सुर्खियों में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, ग्रामीण ने लगाया धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

फिर सुर्खियों में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, ग्रामीण ने लगाया धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

July 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड के 12 जिलों में उप प्रधान पद के लिए आज वोटिंग, देर शाम घोषित होंगे परिणाम
  • ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया
  • उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • फिर सुर्खियों में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, ग्रामीण ने लगाया धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.