Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में तीन बड़ी रैलियों को CM Yogi ने किया संबोधित, भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन; गिनाई उपलब्धियां

Uk Fast Khabar April 15, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तराखंड की तीन लोकसभाओं के लिए प्रचार अभियान की कमान संभाली। इस दौरान अपने गृह जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित हरिद्वार लोकसभा और गढ़वाल लोकसभा के लिए उन्होंने विजय संकल्प रैलियों को संबोधित किया। योगी जहां भी चुनावी रैलियों में पहुंचे वहां जनता ने उनका ‘बुलडोजर बाबा की जय’ के गगनभेदी नारों से स्वागत किया। उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और टिहरी गढ़वाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।
उत्तराखंड की तीनों रैलियों में योगी आदित्यनाथ के निशाने पर सीधे-सीधे कांग्रेस रही। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया, इस चुनाव में जनता उन सभी को नकारने जा रही है। ने यह भी कहा कि देश की कमान इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत हाथों में, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत के सम्मान को बढ़ाया है। यह भी कहा कि मोदी सरकार में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का कोई सानी नहीं है।

कांग्रेसी बहुरूपिये हैं
पौड़ी गढ़वाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर चुनावी समर में उतरे। यहां उन्होंने लोगों से भावनात्मक संवाद भी किया तो देवभूमि उत्तराखंडवासियों से कमल खिलाने का आह्वान भी। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के एनआईटी श्रीनगर में विजय संकल्प रैली में सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगा। कांग्रेस योगी के निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं। जब 500 वर्ष का इंतजार समाप्त करके अयोध्या में आज प्रभु राम का मंदिर बन गया तो कांग्रेसियों के स्वर बदल गए, वे अब कहते हैं कि राम सबके हैं। यह कांग्रेसी बहुरूपिये हैं।
वे कहते थे देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो फिर 1947 में विभाजन क्यों कराया। यह सवाल किसी ने कांग्रेसियों से क्यों नहीं पूछा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश लोकसभा की सभी 80 सीट पीएम मोदी के हवाले करने जा रहा है।
योगी ने कहा कि आज अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर संवाद बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वहीं यह भी कहा कि कभी-कभी कुछ लोगों को गफलत होती है, वे लोग मानते हैं कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जो नीति है, उससे ऐसा न हो कि वे उत्तराखंड आ जाएं। मैं आश्वस्त करता हूं कि माफिया व अपराधियों को इस लायक छोड़ूंगा ही नहीं कि उप्र की सीमा क्रास कर पाएं।

और तीन करोड़ गरीबों को देंगे मकान
रुढ़की में हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज देश मजबूर नहीं बल्कि मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नेशन फर्स्ट और फैमिली फर्स्ट की सोच वालों के बीच में है। आज सारा देश इस बात को कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और जिस कांग्रेस ने श्रीराम के अस्तित्व को नकारा, हम उसको नकारेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के राजनीतिक जीवन के समर्पण और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने जनता को भरोसा दिलाया कि अगले पांच साल में अयोध्या की तर्ज पर ही हरिद्वार का भी विकास होगा। उन्होंने रैली के जरिए ही संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की पावन जयंती पर नमन किया। कहा कि स्वतंत्र भारत में बाबा साहब को पहली बार मोदी सरकार ने सम्मान दिया है। सरकार ने पंचतीर्थ बनाकर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।
उन्होंने कहा कि देश में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का कोई सानी नहीं है। विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भाजपा का संकल्प पत्र इस बात को दोहरा रहा है कि हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है। उन्होंने बताया कि अगले पांच साल में देश में तीन करोड़ गरीबों को मकान दिया जाएगा।

सारी बीमारी की एक ही दवा-राम नाम
टिहरी गढ़वाल में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं और जब मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बन गया तो कहते हैं कि राम सबके हैं। इसके बाद भी अयोध्या में भगवान राम के महोत्सव से भाग गए थे, वे कहते थे कि उनका सेक्युलिरज्म खतरे में पड़ जाएगा। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में एक ही आवाज है- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। सारी बीमारी की एक ही दवा-राम नाम। जब कांग्रेस का राम पर विश्वास ही नहीं था तो आप काम से गए। लोग कहते हैं कि हम वहीं जाएंगे, जो सही मायने में राम को लाए हैं। राम को लाने वाले मोदी जी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिहरी गढ़वाल से सांसद व भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए वोट मांगा। बन्नू ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा में सीएम ने यहां से फिर कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की 85 सीटें मोदी के गले का हार बनेंगी। पूरे देश में विश्वास पैदा हुआ है। सीएम ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के सम्मुख पुष्प भी अर्पित किया।

 

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में Summer Special Train चलाने की अधिसूचना जारी, इन चार शहरों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
Next: उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में दिखा अजब नजारा, सियासी मोर्चे के ‘दुश्‍मन’ बने दोस्‍त; एक साथ मांगे वोट

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.