Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

इन इलाकों में फिर से लौटी ठंड, 25 गांवों में हिमपात जारी; रास्ते बंद और बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

Uk Fast Khabar February 26, 2024

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते बीते कुछ दिनों से चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। जबकि निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ से मैदान तक सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में पांच साल बाद पारा छह डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है। दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अचानक कड़ाके की ठंड लौट आई है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। पहाड़ों में कहीं-कहीं पारे में आठ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दिन में ठंड से कुछ राहत है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में दून में न्यूनतम तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह में इतना कम दर्ज किया गया।

अगले दो दिन वर्षा-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात का सिलसिला जारी है। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कई गांव बर्फ से ढक गए हैं और कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

पहाड़ों में राजमार्ग बंद, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले सीमांत क्षेत्रों में शनिवार रात को भी जमकर बर्फबारी हुई। जनपद के करीब 25 गांव बर्फ से पूरी तरह से ढक गए हैं। गंगोत्री हाईवे गंगनानी से लेकर गंगोत्री तक अवरुद्ध है। वहीं, गंगोत्री समेत कई गांवों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप है। बर्फबारी से फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड हो रही है। यह बर्फबारी खेती बागवानी के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है। उधर, चमोली जनपद में रविवार की सुबह से मौसम साफ व धूप खिलने से ठंड से लोगों को राहत मिली है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग धौतीधार व जोशीमठ औली मोटर मार्ग कवांड बैंड से आगे बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया था, जिसे रविवार को बर्फ हटाकर सुचारू कर दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के चलते अवरुद्ध है।

पांचवें दिन भी चीन सीमा का संपर्क भंग
पिथौरागढ़ : चीन सीमा का पांचवें दिन भी संपर्क भंग रहा। व्यास और दारमा मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद हैं। बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मार्ग खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उच्च हिमालय में लगातार हो रहे हिमपात के कारण मार्ग खोल पाना चुनौती बना हुआ है।

 

Continue Reading

Previous: कल BJP राज्य संसदीय बोर्ड की होगी बैठक, लोकसभा की पांचों सीटों के लिए दावेदारों पर की जाएगी चर्चा
Next: सीएम धामी अधिकारियों पर भड़के, लगाई फटकार; सभी की बात सुनकर जारी किया सख्त आदेश

Related Stories

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

July 24, 2026
भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना
  • भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.