Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • News
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांग्रेस ने Kedarnath By-Election के लिए उत्तराखंड से बनाए दो पर्यवेक्षक, नहीं दोहराया बदरीनाथ सीट वाला फॉर्मूला

Uk Fast Khabar October 14, 2024

Kedarnath By-Election: प्रदेश में रिक्त चल रही केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने दो पर्यवेक्षक नामित किए हैं। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से विधायक वीरेंद्र जाति पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव पार्टी हाईकमान को भेजा गया था। पार्टी ने दोनों पर्यवेक्षक उत्तराखंड से बनाए हैं। बदरीनाथ विधानसभा सीट की भांति निकटस्थ केदारनाथ सीट पर पार्टी ने प्रदेश के बाहर से बड़े नेताओं को भेजने के बजाय स्थानीय नेताओं पर अधिक भरोसा करने का फार्मूला अपनाया है।

गढ़वाल क्षेत्र में मजबूत जनाधार
कांग्रेस का पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र में मजबूत जनाधार रहा है, लेकिन वर्ष 2014 के बाद से परिस्थितियां तेजी से बदलीं। भाजपा ने कांग्रेस के जनाधार में सेंध लगाई और साथ ही मजबूत किलेबंदी करने में सफल रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में मात्र तीन विधानसभा सीट पर संतोष करना पड़ा। इसी वर्ष लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच में से एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिली। लेकिन, लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थामने वाले बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी को उपचुनाव में कांग्रेस ने जीतने नहीं दिया।

प्रदेश संगठन और शीर्ष नेताओं में मतभेद सामने आए
लोकसभा चुनाव के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल को हराकर जिस प्रकार विजय प्राप्त की, उसे पार्टी को पर्वतीय क्षेत्र में जनाधार को और मजबूत करने का हौसला मिला है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस इसी बढ़े हौसले के साथ काम कर रही है। यह अलग बात है कि इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी किसे बनाया जाए, इसे लेकर प्रदेश संगठन और शीर्ष नेताओं में मतभेद सामने आए हैं। यद्यपि, मतभेद दूर करने और परस्पर मेलजोल से काम करने के लिए गठित प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में संयुक्त रूप से रणनीति भी तय की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने इस प्रस्ताव पर हाईकमान की स्वीकृति की जानकारी देते हुए दोनों पर्यवेक्षकों के नाम घोषित कर दिए।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मां अस्‍पताल में भर्ती, मिलने उत्‍तराखंड पहुंचे CM Yogi
Next: साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भविष्य बना रहे उत्तराखंड के युवा, 741 युवक-युवतियां ले रहे पैराग्लाइडिंग की ट्रेनिंग

Related Stories

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025 3
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 11
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025 3
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 11
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

November 7, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog News Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • “बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”
  • सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..
  • हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..
  • जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.