Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चार दिनों में घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस के वायदों की पोटली, इंटरनेट मीडिया विभाग को सौंपी कमान

Uk Fast Khabar April 13, 2024

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार युद्ध चरम पर पहुंच रहा है। मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने वायदों की पोटली खोल दी है तो मुद्दों को हथियार बनाकर प्रतिद्वंद्वियों पर प्रहार तेज कर दिया है। जमीन के साथ इंटरनेट मीडिया इस युद्ध का बड़ा मैदान बन गया है। कांग्रेस ने ठान लिया है कि अंतिम चार दिन यानी 14 से 17 अप्रैल तक चुनावी रण को निर्णायक मोड़ पर ले जाया जाएगा। इसकी कमान इंटरनेट मीडिया विभाग को सौंपी गई है।
इस दौरान प्रदेश के पांचों संसदीय क्षेत्रों में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गली-मुहल्लों, बस्तियों और गांव-गांव, घर-घर मनरेगा की दैनिक मजदूरी 400 रुपये, सरकारी विभागों में रिक्त 30 लाख पदों पर भर्तियों के साथ ही महिलाओं और युवाओं दी जाने वाली आर्थिक सहायता के वायदे पहुंचाए जाएंगे। संसदीय क्षेत्रवार स्थानीय मुद्दों को वीडियो, इनडिजाइन पोस्टर में नए रूप-रंग में ढाला गया है। जिला और ब्लाक इकाइयों को इन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है। 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटें जीतने का लक्ष्य साधने के लिए कांग्रेस इंटरनेट मीडिया पर युद्ध छेड़ चुकी है। 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में अंतिम दिनों में प्रचार को आर-पार का रूप देते हुए विशेष तैयारी की गई है। इंटरनेट मीडिया पर चुनाव प्रचार के लिए तैयार किए गए कंटेंट के केंद्र में मोबाइल फोन है।
मोबाइल फोन की पहुंच मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक हो चुकी है। चुनाव में मोबाइल फोन और इंटरनेट मीडिया का भरपूर उपयोग हो रहा है। मोबाइल फोन उपयोग करने वाला व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय रहता है। कांग्रेस ने इसे ध्यान में रखकर चुनाव प्रचार की अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया है। करो या मरो के रूप में यह चुनाव लड़ रही प्रमुख विपक्षी पार्टी ने प्रदेश कार्यालय स्थित केंद्रीय वार रूम और इंटरनेट मीडिया विभाग को अंतिम दिनों में प्रचार युद्ध में पूरी ताकत झोंकने को कहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी सभाओं की तैयारी को उत्तराखंड पहुंची पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कार्यालय में इंटरनेट मीडिया विभाग और वार रूम के पदाधिकारियों के साथ नई रणनीति पर मंथन किया और इसे तेजी से क्रियान्वित करने को कहा है।

इंटरनेट मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म का उपयोग
कांग्रेस मतदान से पहले न्याय पत्र के रूप में जारी किए गए चुनाव घोषणापत्र की 25 गारंटी को इंटरनेट मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर प्रमुखता से प्रचारित कर रही है, ताकि हर घर तक इसे पहुंचाया जा सके। इनमें बेरोजगार युवाओं को एक वर्ष की अप्रेंटिस करने पर प्रति माह लगभग 8500 रुपये एक वर्ष तक देने व इस अवधि में रोजगार की गारंटी, महिलाओं को एक वर्ष में एक लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गारंटी के बारे में आमजन को बताया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया विभाग प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के लिए इस संबंध में कंटेंट तैयार कर रहा है।

संसदीय सीटवार स्थानीय मुद्दों पर की जा रही मेहनत
पार्टी ने संसदीय सीटवार पर मुद्दों को लेकर खासी मेहनत की है। अग्निपथ योजना का विरोध, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को निरस्त करने के वायदे पर कांग्रेस उत्तराखंड में बड़ा बल दे रही है। सैनिक बहुल उत्तराखंड में इस वायदे को घर-घर पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही वन रैंक वन पेंशन, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, पलायन की समस्या को भी अधिक से अधिक मतदाताओं के समक्ष रखा जाएगा। वीडियो, पोस्टर डिजाइन के माध्यम से आकर्षक और प्रभावी ढंग से इन्हें मतदाताओं को परोसा जा रहा है।

अगले कुछ दिनों में हर गांव-घर तक पहुंचेंगे: विकास नेगी
इंटरनेट मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रचार के अंतिम दिनों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 100 से 150 कार्यकर्ताओं की टीम कार्यरत रहेगी। पार्टी के घोषणापत्र में आमजन को बड़ी राहत देने के वायदे किए गए हैं। इन्हें इंटरनेट मीडिया टीम प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेेस कमेटी तक पहुंचा रही है। इन कमेटी पर घोषणापत्र को मतदाताओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। अगले कुछ दिनों में हर गांव और घर को कवर कर लिया जाएगा।

 

 

 

Continue Reading

Previous: आज उत्‍तराखंड में लगेगा दिग्‍गजों का जमावड़ा, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ और मायावती भरेंगे चुनावी हुंकार
Next: उत्‍तराखंड में Summer Special Train चलाने की अधिसूचना जारी, इन चार शहरों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.