कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार चुनाव में उसे महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में मत दिया है। इसके पीछे पार्टी अपने घोषणापत्र को बड़ा कारण मान रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बूथ स्तर से जो फीडबैक मिल रहा है, उससे घोषणापत्र के प्रभावशाली होने की पुष्टि हो रही है।
दरअसल, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा चुनाव के लिए बीती 14 फरवरी को मतदान के बाद से ही कांग्रेस के खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी की ओर से लगातार भारी बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है। इस दावे के आधार के बारे में पार्टी नेताओं का तर्क है कि प्रदेश सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी फैक्टर ने असर दिखाया है। महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से निपटने में सरकार कामयाब नहीं रही है। इस कारण मतदाताओं विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं ने पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।
53 सीटों पर महिलाओं ने किया अधिक मतदान:
मतदान
निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतदान के आंकड़े के अनुसार कुल 70 में से 53 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाता निर्णायक रही हैं। पुरुषों की तुलना में उनका मतदान प्रतिशत अधिक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिला और युवा प्रदेश में बदलाव चाहते हैं। महंगाई और बेरोजगारी से ये दोनों ही वर्ग त्रस्त हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इन वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। युवाओं को चार लाख रोजगार देने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां तत्काल खोलने का वायदा भाया है।
कांग्रेस के वायदों पर किया भरोसा:
उन्होंने कहा कि महंगाई से त्रस्त महिलाओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर रसोई गैस सिलिंडर के दाम 500 रुपये से ज्यादा नहीं देने होंगे। अतिरिक्त दाम का भुगतान कांग्रेस की सरकार करेगी। कांग्रेस के इन वायदों पर जनता से भरोसा किया है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने युवाओं और महिलाओं की सर्वाधिक उपेक्षा की है। महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं।


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.