Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण के दांव पर भरोसा, घर बैठे काम देने का कर रही वादा

Uk Fast Khabar March 21, 2024

उत्तराखंड में आधी आबादी यानी 40.12 लाख महिला मतदाता जिस ओर रुख कर लें, उस राजनीतिक दल की किस्मत पलटते देर नहीं लगेगी। सीमांत और पर्वतीय जिलों में तो संख्या बल की अपनी क्षमता के कारण महिला मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। कांग्रेस की नजरें इस मतदाता समूह पर टिकी हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव के परिणाम ये बताते हैं कि महिलाओं ने कांग्रेस की तुलना में उसकी धुर विरोधी भाजपा पर अधिक विश्वास किया। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और साथ ही राज्य की सरकार ने लखपति दीदी, महिला आरक्षण समेत महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाओं पर खूब मेहनत की है। इसके जवाब में कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की नीति के साथ सामने आई है।

महिलाओं से किया जा रहा है ये वादा
न्याय यात्रा के माध्यम से जिलों में हर महिला को घर बैठे काम देने की योजना शुरु करने का वायदा किया जा रहा है। लखपति दीदी के जवाब में कांग्रेस का यह दांव महिला मतदाताओं को लुभाने में कितना कारगर साबित होगा, यह चुनाव परिणाम से ही स्पष्ट हो पाएगा।

देवभूमि में महिलाओं की भागीदारी है अहम
उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में कुल 83.21 लाख से अधिक मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 40.12 लाख से अधिक है। पर्वतीय जिलों में खेती, किसानी से लेकर सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों एवं स्वयं सहायता समूहों के रूप में आर्थिक सशक्तिकरण में भी उनका बड़ा योगदान है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चंपावत जिलों में महिला मतदाताओं और पुरुष मतदाताओं में बड़ा अंतर नहीं हैं। रुद्रप्रयाग जिले में उनकी संख्या अधिक है।

2014 और 2019 के चुनावों में ऐसी थी महिलाओं की भूमिका
वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मत प्रतिशत में भाजपा की लंबी छलांग के पीछे महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति को लुभाने के लिए हर दल पूरी शक्ति झोंक रहा है।

महिलाओं पर फोकस कर रही कांग्रेस
कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए उनके आर्थिक सशक्तीकरण का खाका तैयार किया है। इसे लेकर पार्टी मतदाताओं के बीच पहुंच रही है। इसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मशीन के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस योजना से जुड़ी महिलाएं प्रति माह 15 से 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर सकेंगी। देश की 50 करोड़ महिलाओं को सेनेटरी पैड की आवश्यकता है। महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पैड बनाए जाएंगे। देश के साथ ही उत्तराखंड के हर गांव में महिलाओं को दस-दस पैड निश्शुल्क दिए जाएंगे।

पीड़ित महिलाओं का दरवाजा खटखटाने जा रही है कांग्रेस
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि उत्तराखंड में महिलाओं के शोषण और यौन उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिला कांग्रेस पीड़ित बहनों को न्याय दिलाने के लिए उनका दरवाजा खटखटाने जा रही है। उत्तराखंड के हर जिले में नारी न्याय सम्मेलन किए जा रहे हैं। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस संघर्षरत है। पीड़ित महिलाओं को आर्थिक, कानूनी एवं उपचार समेत अन्य तरीके से सहायता पहुंचाई जाएगी। न्याय यात्रा की अवधारणा के पीछे आधी आबादी का राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों को लेकर लगातार जनता के बीच रही है।

 

Continue Reading

Previous: गर्मियों में Power Cut से उत्तराखंड को राहत, तीन माह के लिए मिली 150 मेगावाट बिजली
Next: बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर प्रचार शुरू करेगी भाजपा, कार्यकर्ताओं के नाम आया पत्र

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.