Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में कांग्रेस ने भाजपा को दी टफ फाइट, लोकसभा चुनाव का लिया बदला

Uk Fast Khabar July 13, 2024

लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खाता खुलने के लिए तरस गई कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने संजीवनी दी है। मुख्य विपक्षी दल ने उलटफेर करते हुए चमोली जिले की बदरीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर विजय प्राप्त की। नगर निकाय और पंचायत चुनाव से पहले इस जीत ने कांग्रेस को नया हौसला दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जांच को पहुंच रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने प्रदेश कांग्रेस संगठन का पक्ष मजबूत हो सकता है।

सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर
कांग्रेस के सामने उत्तराखंड में अपने जनाधार को वापस पाने और चुनावी मोर्चे पर सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की चुनौती रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों और लगातार तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पराजय हाथ लगी है। लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खाता खुलने के लिए तरस गई कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने संजीवनी दी है। मुख्य विपक्षी दल ने उलटफेर करते हुए चमोली जिले की बदरीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर विजय प्राप्त की। नगर निकाय और पंचायत चुनाव से पहले इस जीत ने कांग्रेस को नया हौसला दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जांच को पहुंच रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने प्रदेश कांग्रेस संगठन का पक्ष मजबूत हो सकता है।

सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर
कांग्रेस के सामने उत्तराखंड में अपने जनाधार को वापस पाने और चुनावी मोर्चे पर सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की चुनौती रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों और लगातार तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पराजय हाथ लगी है।
हार के क्रम को तोड़ने के लिए प्रदेश संगठन से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरी शक्ति लगा तो रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। गत माह संपन्न हुए 18वीं लोकसभा के चुनाव में मुख्य विपक्षी दल को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। शनिवार को प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव में जीत ने प्रदेश में कांग्रेस की हार के क्रम को तोड़ा है, साथ में सत्ताधारी दल की अभेद्य समझी जा रही चुनावी रणनीति की पुख्ता तोड़ भी ढूंढ ली है। विशेष यह है कि दोनों ही सीटों की प्रकृति अलग-अलग रही हैं।

लोकसभा चुनाव में मिले थे आठ हजार मत कम
बदरीनाथ सीट के अंतर्गत चारधाम का मुख्य पड़ाव बदरीनाथ धाम है। इस सीट पर जीत को पार्टी लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर विपक्ष को मिली जीत की भांति ही प्रस्तुत कर रही है। हिंदू मतों के ध्रुवीकरण से चिंतित कांग्रेस को बदरीनाथ सीट पर मिली जीत ने आगे के लिए भी नई उम्मीदें जगा दी हैं। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को भाजपा से लगभग आठ हजार मत कम प्राप्त हुए थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर एंटी इनकंबेंसी को उभारने पर ताकत झोंकी। पार्टी की यह रणनीति कारगर रही है।

मुस्लिम बहुल सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी
वहीं, मंगलौर सीट मुस्लिम बहुल सीट है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा और बसपा, दोनों दलों से बहुत अधिक मत प्राप्त किए थे। भाजपा से लगभग दोगुना मत कांग्रेस को मिले थे। इस सीट पर कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन जीत का सेहरा कांग्रेस के माथे पर बंधा। मुस्लिम बहुल सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी है। उपचुनाव में सफलता से विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या 18 से बढ़कर 20 पहुंच गई है। कांग्रेस विधानमंडल दल एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को उभारने के लिए विधानसभा के भीतर और बाहर अपने संघर्ष को और आक्रामक बना सकेगा। कांग्रेस के प्रदेश संगठन के लिए भी उपचुनाव के परिणाम ने आशा जगाई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बदलाव कर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में करन माहरा को कमान सौंपी थी। माहरा ने पार्टी कैडर को एकजुट करने के लिए डटे रहे, लेकिन चुनावी सफलता उनसे दूर ही रही। पहले दो उपचुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में हार के क्रम को तोड़ने में माहरा को भी सफलता मिली है।

संगठन और वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता से मिला परिणाम: करन माहरा
उपचुनाव को लेकर प्रदेश संगठन की रणनीति सफल साबित हुई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर 18 जुलाई को उत्तराखंड आ रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष प्रदेश संगठन का पक्ष मजबूत रह सकता है।

 

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में 14 साल बाद हुई राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक, दिए ये निर्देश
Next: उत्तराखंड में तेजी से हो रहा जनसंख्‍या बदलाव, समिति की रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Related Stories

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

May 15, 2026
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

May 15, 2026
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

May 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

May 15, 2026
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

May 15, 2026
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

May 15, 2026
अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

May 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष
  • अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार
  • स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति
  • अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.