Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अंकिता भंडारी केस और चंदा विवाद पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, निकलेगी न्याय यात्रा

Uk Fast Khabar October 16, 2026

कांग्रेस यात्रा के जरिए प्रदेश की धामी सरकार को कई संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है.

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ी राजनीतिक व आध्यात्मिक रणनीति तैयार की है. कांग्रेस जल्द ही राज्य की चारों दिशाओं से एक भव्य यात्रा निकालने जा रही है. जिसका समापन भगवान बदरी विशाल के दरबार में होगा. इस यात्रा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपसी विचार-विमर्श कर प्रोग्राम तैयार कर लिया है. वहीं यात्रा की तारीखों और रूट पर अंतिम मुहर कांग्रेस हाईकमान की ओर से लगाई जाएगी.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक रणनीति अपनाते हुए जल्द ही प्रदेश की चारों दिशाओं से यात्रा निकालकर भगवान बदरी विशाल की शरण में जाएगी. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपसी विचार विमर्श किया है. फिलहाल उत्तराखंड के कांग्रेस के नेताओं ने इस यात्रा को निकालने का टेंटेटिव प्रोग्राम तैयार किया है. लेकिन फाइनल निर्णय कांग्रेस हाईकमान तय करेगा, उसके बाद ही कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा को प्रदेश में शुरू करेगी.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, पेपर लीक मामलों, भगवान विष्णु के मंदिर और केदारनाथ बाबा के मंदिर में कथित चंदा चोरी प्रकरण के साथ-साथ दिन प्रतिदिन उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों, महिला उत्पीड़न की घटनाओं जैसे विषयों को लेकर प्रदेश भर में यह यात्रा निकालने जा रही है. सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने यह निर्णय लिया है कि भगवान बदरीनाथ के दरबार में जाकर चढ़ावा चढ़ाते हुए न्याय की गुहार लगाई जाएगी. पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में पार्टी नेताओं ने आपस में मंथन करके यह निर्णय लिया है कि धारचूला, हरिद्वार, चकराता पुरोला, उधम सिंह नगर और नैनीताल से वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली जाएगी.

लेकिन इसका अंतिम फैसला पार्टी को लेना है. उन्होंने बताया की यात्रा की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन चारों दिशाओं से आने वाली यात्रा चमोली जिले में मिलेगी. उसके बाद यात्रा में शामिल सभी लोग बदरीनाथ धाम जाएंगे. उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के दरबार में जाकर कांग्रेस जन प्रदेश के सभी ज्वलंत मुद्दों पर चढ़ावा चढ़ाएंगे और बदरीनाथ भगवान से न्याय और इंसाफ की गुहार लगाएंगे. पार्टी के मुताबिक यह यात्रा जन जागरण, जन क्रांति, लोकतंत्र बचाओ क्रांति या फिर संकल्प यात्रा के रूप में कहलाई जाएगी.

Continue Reading

Previous: अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
Next: राजाजी और फूलों की घाटी के ईको-सेंसिटिव जोन का दायरा तय करने की कवायद तेज, पढ़ें पूरी खबर

Related Stories

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

October 16, 2026
भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

October 16, 2026
“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

October 16, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

October 16, 2026
भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

October 16, 2026
“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

October 16, 2026
‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता

‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता

October 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी
  • भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII
  • “लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा
  • ‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.