Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की मुराद पूरी तो नहीं लेकिन संघर्ष में हाथ लगे मंत्र से कांग्रेस बढ़ाएगी BJP की मुश्किलें, नई रणनीति को मिलेगी धार

Uk Fast Khabar September 12, 2023

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को भले ही हार मिली है, लेकिन पार्टी यह मानकर चल रही है कि उसके हाथ ऐसा मंत्र लग गया है, जिससे भाजपा को कड़ी टक्कर दी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में 10 वर्षों से अविजित भाजपा के किले में सेंधमारी में अब यही मंत्र पार्टी का हथियार बनने जा रहा है। उपचुनाव की इसी रणनीति से सीख लेकर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी नए सिरे से तैयारी करेगी। प्रदेश में पिछले वर्ष लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने के लगभग एक वर्ष बाद हुए बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव ने कांग्रेस की जीत की मुराद पूरी तो नहीं की, लेकिन जीत के लिए जिस प्रकार सत्तारूढ़ दल को संघर्ष करना पड़ा, उससे प्रमुख विपक्षी दल का मनोबल बढ़ा है।

कड़ी टक्कर देने और जीत की उम्मीद
पार्टी को यह पुरजोर उम्मीद बंधने लगी है कि वह लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने और जीतने की स्थिति में आ सकती है। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश में पांच में से एक भी सीट नसीब नहीं हो पाई। कांग्रेस ने इससे पहले वर्ष 2004 और वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया था। वर्ष 2009 में कांग्रेस ने पांचों सीट पर जीत का परचम लहराया था, जबकि वर्ष 2004 में उसे तीन सीट पर जीत मिली थी। अब हालत ये है कि पार्टी को जीत के लिए तरसना पड़ रहा है।

संगठन के साथ बड़े नेता भी डटे
बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद हुए चंपावत उपचुनाव में भी पार्टी को मतों के बड़े अंतर से हार मिली थी। हार के इस सिलसिले को तोड़ने के लिए बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी ने रणनीतिक बदलाव करते हुए खम ठोका था। पार्टी ने बीते चार विधानसभा चुनाव से अभेद्य रही बागेश्वर विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर देने के लिए दमदार प्रत्याशी पर दांव खेला। प्रदेश संगठन के साथ ही पार्टी के बड़े नेता एकजुट होकर विधानसभा क्षेत्र में डटे रहे।

उपचुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध एंटी इनकंबेंसी को भी हथियार बनाने की कोशिश की। उपचुनाव में कांग्रेस 30 हजार से ज्यादा मत प्राप्त करने में सफल रही है। पिछले चार चुनावों में पार्टी ने उपचुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त किए।वर्ष 2022 में भाजपा प्रत्याशी 12,141 मतों के अंतर से जीते थे। उपचुनाव में यह अंतर घटकर 2405 मतों तक सिमट गया। लोकसभा चुनाव में अब बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति को महत्वपूर्ण फैक्टर के रूप में प्रयोग करने की रणनीति बनाई जाएगी।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, 18 उत्पादों के नाम GI टैग की सूची में शामिल
Next: दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, मरीजों को व्हाट्सएप व ई-मेल पर ही मिल जाएंगे रिपोर्ट

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.