Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

फेसबुक पर वित्त मंत्री का वीडियो दिखाकर साइबर ठगी, PWD के रिटायर्ड अफसर को लगाया 30 लाख का चूना

Uk Fast Khabar June 10, 2026

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अफसर को फेसबुक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो दिखा, जिसमें निवेश के बारे में बताया जा रहा था.

देहरादून: उत्तराखंड में एक और साइबर ठगी की घटना हुई है. इस बार फेसबुक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का निवेश संबंधी फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अधिकारी से लाखों रुपए की ठगी कर डाली.

फेसबुक पर वित्त मंत्री का वीडियो दिखाकर साइबर ठगी: साइबर ठगों ने पहले वास्तविक एप डाउनलोड कराया जो प्ले स्टोर पर मौजूद है. उसके बाद विश्वास जीत कर रिटायर्ड अधिकारी के साथ ठगी कर दी. रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिटायर्ड अधिकारी ऐसे ठगों के झांसे में आया: जानकारी के अनुसार देहरादून की नेहरू कॉलोनी निवासी लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अधिकारी दर्शन लाल सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. दर्शन ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो दिखा, जिसमें निवेश के बारे में बताया जा रहा था. उन्होंने ग्लोबल ट्रेडिंग में रजिस्ट्रेशन करवाकर 9 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोला. उनका ट्रेडिंग अकाउंट ग्लोबिन ओके वेबसाइट पर खोलकर प्रदर्शित किया गया.

पहली बार 200 डॉलर जमा करवाए: पहली बार में उनसे 200 डॉलर जमा कराए गए और कहा गया कि यह बेसिक अकाउंट है. यदि और धनराशि जमा की जाए, तो गोल्ड अकाउंट तक पहुंच जाएंगे. इसमें ट्रेडिंग में फायदा भी ज्यादा होता है और कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलती हैं. उसके बाद दर्शन लाल से हर दिन पैसा जमा कराया जाता रहा. 23 अप्रैल 2026 को उनका खाता फ्रीज किया गया. तब तक पीड़ित 11,700 डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपए जमा करवा चुके थे. खाता अनफ्रीज करवाने के लिए पीड़ित से और रकम जमा करवाई गई.

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी से 30 लाख रुपए ठग लिए: पूरी धनराशि पीड़ित से गूगल पे, डेबिट और डेबिट कार्ड से जमा कराई गई. इस तरह से पीड़ित ने कुल 30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. जब पीड़ित ने धनराशि निकालने का प्रयास किया, तो साइबर ठग उनसे और रकम जमा करने का दबाव बनाने लगे. इसके बाद भी ग्लोबल ओके डॉट कॉम वेबसाइट का एडवाइजर फोन पर बात कर पहले की तरह धनराशि जमा करने के लिए कहता रहा. विश्वास दिलाया गया कि पैसा जमा होने पर सारा नुकसान पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में कराई.

साइबर क्राइम कंट्रोल पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया है कि-

पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर हुई है, साइबर क्राइम पुलिस द्वारा उन खातों की जांच की जा रही है.
-अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ-

Continue Reading

Previous: मसूरी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, रात भर चला बुझाने का काम, मची अफरा-तफरी
Next: हरिद्वार में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, गंगा स्नान करने गए थे यात्री, 2 PRD जवान घायल

Related Stories

बिना तलाक दिए पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिना तलाक दिए पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

August 31, 2026
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, 13 सितंबरको सीएम आवास कूच का किया एलान

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, 13 सितंबरको सीएम आवास कूच का किया एलान

August 31, 2026
हरिद्वार: बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से लगा जाम

हरिद्वार: बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से लगा जाम

August 31, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिना तलाक दिए पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिना तलाक दिए पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

August 31, 2026
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, 13 सितंबरको सीएम आवास कूच का किया एलान

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, 13 सितंबरको सीएम आवास कूच का किया एलान

August 31, 2026
हरिद्वार: बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से लगा जाम

हरिद्वार: बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से लगा जाम

August 31, 2026
अमेरिका में तिरंगे के अपमान पर रिजिजू की खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी, ये तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा

अमेरिका में तिरंगे के अपमान पर रिजिजू की खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी, ये तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा

August 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बिना तलाक दिए पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, 13 सितंबरको सीएम आवास कूच का किया एलान
  • हरिद्वार: बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से लगा जाम
  • अमेरिका में तिरंगे के अपमान पर रिजिजू की खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी, ये तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.