Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम धामी ने की घोषणा: देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में बनेंगे साइकिल ट्रैक

Uk Fast Khabar June 6, 2023

प्रदेश के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में 50-50 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन समेत नौ जिलों में यथासंभव साइकिल ट्रैक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री आवास के पास पौधारोपण किया:
मुख्यमंत्री धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के पास पौधारोपण किया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को जूट के बैग प्रदान किए। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने उक्त घोषणा की। उन्होंने कहा कि जलस्रोतों और नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रदेश में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन बोर्ड गठित किया जाएगा। उन्होंने परिवेश की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसके लिए गांवों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। साथ ही घोषणा की कि जिलों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वक्षेष्ठ कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।

सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की:
बाद में मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता अभियान चलाने, विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्य करने और पौधारोपण व स्वच्छता अभियान में जनसहयोग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, पानी, मिट्टी व पर्यावरण मिले, इस पर सभी को ध्यान देना होगा।
वनों का संरक्षण कर इन्हें रोजगार से जोडऩे पर बल देते हुए कहा कि इससे पारिस्थितिकी आधारित रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मृदा संरक्षण के लिए मिट्टी को रसायनमुक्त बनाने, जैविक खाद बनाने में सहायक जीवों को बचाने, नमी बनाए रखने, घटते भूजल से पहुंच रहे नुकसान से बचाने, वनों का दायरा कम होने की वजह से हो रहे भूक्षरण को रोकने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र पोषित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जिस तेजी से भौगोलिक व जलवायु परिवर्तन हो रहा है, वह चिंता का विषय है। राज्य में पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसके दृष्टिगत पर्यावरण संरक्षण को अधिकाधिक पौधारोपण व स्वच्छता की दिशा में प्रयास करने होंगे। उन्होंने वन पंचायतों के सशक्तीकरण की जरूरत भी बताई। बैठक में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक भी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड के इन मंदिरों में जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़ों में न आने की अपील
Next: लव और लैंड जिहाद पर उत्‍तराखंड सरकार पूरी तरह से सख्त, सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने अब दिया ये बड़ा बयान…

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.