Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Dehradun DM को आपदा क्षेत्र में देख कैबिनेट मंत्री के बिगड़े बोल, कहा कुछ ऐसा; कांग्रेस को मिला मुद्दा

Uk Fast Khabar September 19, 2025

दून जिला आपदा से जूझ रहा है और सरकार के मंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों को देख बिफर रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को सहस्रधारा-मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान सामने आया।
स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी निरीक्षण कर लौट रहे थे, जबकि जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण के लिए जा रहे थे। जिलाधिकारी को देख मंत्री गणेश जोशी न सिर्फ बिफर पड़े, बल्कि यह तक कह डाला कि ‘तुम यहां क्यों आए हो।’ मंत्री यहीं पर नहीं रुके व जिलाधिकारी को तल्ख अंदाज में बहुत कुछ सुना डाला। हालांकि, जिलाधिकारी ने शालीनता दिखाते हुए मंत्री के सामने हाथ जोड़े और आगे निकल गए। घटना का वीडियो बुधवार सुबह से शाम तक इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। जिस पर कांग्रेस ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया व आरोप लगाए कि भीषण आपदा की इस घड़ी में जिला-प्रशासन जब तत्परता से कार्य कर रहा है तो सरकार के मंत्री ही अधिकारियों से अभद्रता कर रहे हैं।
वहीं, भाजपा भी बचाव की मुद्रा में नजर आई और प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का आशय केवल आपदा प्रभावितों की मदद से जुड़ा था। बता दें कि, जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, उसमें कैबिनेट मंत्री यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं, कि मुख्य सचिव और मंडलायुक्त ने उनका फोन उठा लिया, लेकिन जिलाधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी से संपर्क करना पड़ा।

जन संगठन ने जताया मंत्री का विरोध
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से जिलाधिकारी के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार के विरुद्ध संयुक्त नागरिक संगठन ने आवाज उठाते हुए मंत्री जोशी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में संगठन ने कहा कि शासन, प्रशासन, पुलिस व आपदा विभाग आदि इस समय प्रभावितों की रक्षा के लिए अपना योगदान दे रहे हैं और ऐसे समय में सरकार के मंत्री गलत आचरण का परिचय दे रहे हैं। उक्त घटना की निंदा करते हुए संगठन ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में प्रेम सिंह रावत, आलोक कुमार गोयल, प्रदीप शुक्ला, आरआर पैन्यूली, फारुक हसन, राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत डा. आशालाल व सुशील त्यागी आदि शामिल रहे।

 

Continue Reading

Previous: काठगोदाम मामले में सीएम धामी सख्त, बोले- नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार
Next: एसआईआर के लिए चार श्रेणियों में मतदाताओं को बांटा, 2003 की मतदाता सूची जारी….देख लें अपना नाम

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.