Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यह है रूट और समय; वॉल्वो बस से कम है किराया

Uk Fast Khabar March 27, 2024

दून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से विधिवत शुरू हो गया है। सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन महज आठ घंटे 20 मिनट में देहरादून और लखनऊ के बीच का सफर तय करेगी। जबकि अन्य ट्रेन यह दूरी तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लेती हैं। वंदे भारत में देहरादून से लखनऊ तक चेयरकार का किराया 1,480 रुपये है, जिसमें खानपान के 323 रुपये भी शामिल हैं। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,715 रुपये है, जिसमें 384 रुपये खानपान के हैं। स्थिति यह है कि संचालन के पहले ही दिन यात्रियों से पैक रही और ट्रेन में वेटिंग लिस्ट आ गई। इस ट्रेन में 31 मार्च तक सीटें फुल हो गई हैं।

शेड्यूल हुआ जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअली शुभारंभ किया था। हालांकि, इसके संचालन और किराये का शेड्यूल रेलवे की ओर से एक सप्ताह बाद जारी किया गया। देहरादून और लखनऊ के बीच एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाली यह पहली ट्रेन है। केंद्र सरकार ने देहरादून और लखनऊ के बीच रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष देहरादून से नई दिल्ली आनंद विहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था।

ये है समय सारिणी
यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5:15 बजे चलेगी और दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन 2:25 बजे चलकर रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून से चलने के बाद यह ट्रेन सीधे हरिद्वार रुकेगी। देहरादून और लखनऊ के बीच में केवल पांच स्टेशन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आलमनगर में रुकेगी। देहरादून से लंबे समय से लखनऊ या पूर्वांचल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही थी। ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिली है।

वॉल्वो बस से कम है किराया
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वॉल्वो बस से भी कम है। दून-लखनऊ के बीच पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व उत्तराखंड परिवहन निगम की दो वोल्वो बसों का संचालन होता था, लेकिन कोविड के बाद उत्तराखंड ने अपनी वॉल्वो बस बंद कर दी। अब उत्तराखंड की केवल दो साधारण बस लखनऊ के लिए जाती हैं। इनमें एक सीधे लखनऊ, जबकि दूसरी लखनऊ होते हुए अयोध्या तक जाती है। दून से लखनऊ वॉल्वो बस का किराया 1,750 रुपये है, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1,480 रुपये है। ट्रेन के किराये में खाने का शुल्क भी शामिल है और यह समय भी कम ले रही है। वॉल्वो बस 12 घंटे में पहुंचती है, जबकि ट्रेन सवा आठ घंटे में दूरी तय कर रही है।

वंदे भारत का अन्य स्टेशनों का किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस में देहरादून से हरिद्वार तक चेयरकार का किराया 540 रुपये है, इसमें 142 रुपये खाने के भी शामिल हैं, जबकि जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 955 रुपये है। देहरादून से मुरादाबाद तक का चेयरकार का किराया 715 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के शामिल हैं, जबकि इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1370 रुपये है। देहरादून से बरेली तक चेयरकार का किराया 860 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के शामिल हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1660 रुपये है।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में जनजातियों पर भी भाजपा की नजर, बनाया ये खास प्लान; इतनी है जनसंख्या
Next: स्टार प्रचारक के रूप में बढ़ी सीएम धामी की डिमांड, UCC ने दी अलग पहचान; बीजेपी करेगी पूरा इस्तेमाल

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.