Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून-नैनीताल और ट‍िहरी में व‍िकस‍ित होंगे नए क्षेत्र, सीएम ने दिए न‍िर्देश

Uk Fast Khabar December 20, 2024

प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए अब चार नए क्षेत्रों को विभिन्न उद्योगों के लिए विकसित कर रही है। इनमें नैनीताल का पटवाडागर, देहरादून के चकराता में नगाऊ और टिहरी गढ़वाल में धनोल्टी व मागरा शामिल हैं। यहां लगभग 106 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। राजधानी देहरादून में गत वर्ष हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान निवेशकों ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश में रुचि दिखाई थी। इस दौरान सेवा क्षेत्र में निवेश करने वालों ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था। इस क्रम में प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड को इन नए क्षेत्रों को चिह्नित करने को कहा।

नैनीताल में 23 एकड़ भूमि चिह्नित
इस कड़ी में अब चार स्थानों का चयन कर लिया गया है। नैनीताल के पटवाडागर को प्रीमियम रिजॉर्ट खोलने और कान्फ्रेंस व बैठकों के आयोजनों के लिए उपयुक्त पाया गया है। यहां 23 एकड़ भूमि इसके लिए चिह्नित की गई है। देहरादून के चकराता स्थिति नगाऊ को उच्च सेवा क्षेत्र के लिए उपयुक्त पाया गया है।

ट‍िहरी में खुलेंगे होटल्‍स और र‍िजॉर्ट्स
यहां स्थित राजकीय उद्यान की 7 एकड़ जमीन इसके लिए चिह्नित की जा रही है। टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी को भी उच्च सेवा क्षेत्र के उपयुक्त पाया गया है। यहां होटल व बड़े रिजॉर्ट खोले जा सकते हैं। यहां 2.5 एकड़ जमीन देखी गई है। इसके साथ ही टिहरी के ही मागरा में राजकीय उद्यान की 74 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।

सीएम की अध्‍यक्षता में हुई बैठक
यहां एम्यूजमेंट पार्क, कैंपिंग, हाईकिंग, प्रीमियम रिजार्ट व अन्य गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। ये क्षेत्र विकसित कर निवेशकों को दिया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।

आमजन को भी मिलेगा नवनिर्मित उत्तराखंड निवास में कमरा
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास को आमजन को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निवास में कक्ष आरक्षण की व्यवस्था को बदला जाए और दरों का भी पुनर्निर्धारण किया जाए। नई दिल्ली में प्रदेश सरकार ने हाल ही में उत्तराखंड निवास का निर्माण किया है। 50 कक्षों वाले उत्तराखंड निवास में कक्ष उपलब्धता को लेकर शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री से लेकर विधायक, मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर और न्यायाधीश को ही कक्ष मिलेगा। अपर सचिव से लेकर अन्य के लिए यहां रहने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

बदलाव करने का न‍िर्देश
आदेश जारी होने के बाद इस पर असंतोष जताया गया। मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए इस व्यवस्था में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निवास में कक्ष आरक्षण के लिए जारी शासनादेश में संशोधन किया जाए। ऐसी व्यवस्था की जाए कि उपलब्धता के आधार पर आम जन को भी यहां कक्ष उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने कक्ष से लेकर बैठकों के लिए तय दरों का पुनर्निर्धारण करने के भी निर्देश दिए हैं। इस क्रम में अब राज्य संपत्ति विभाग ने संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे अनुमति को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है।

Continue Reading

Previous: Uniform Civil Code को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- नए साल में उत्‍तराखंड में होगा लागू
Next: उत्तराखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 6559 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Related Stories

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

November 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड उत्तराखण्ड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
  • Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
  • कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
  • ‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.