Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

Uk Fast Khabar August 13, 2026

पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था, गैंगस्टर पर सहारनपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देहरादून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर रईस घायल हो गया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार थे.

देहरादून पुलिस के साथ सहारनपुर के गैंगस्टर की मुठभेड़: पुलिस के मुताबिक 12-13 अगस्त की देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक सवार तेजी से चाय बागान की ओर भागने लगे.

पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर गैंगस्टर रईस घायल: पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम के जरिए आसपास के थानों को सूचना दी और बदमाशों का पीछा शुरू किया. पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर दोनों बदमाश बाइक सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गए. पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस दौरान पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ. पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी.

गैंगस्टर रईस का साथी नवाब फरार: घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम, निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है. उसकी उम्र 26 वर्ष बताई गई है. उसका साथी नवाब निवासी सहारनपुर मौके से फरार हो गया. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, नायलॉन की रस्सी और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है.

एनकाउटंर पर एसएसपी का बयान: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि-

घायल बदमाश रईस साल 2024 में प्रेमनगर क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में पिछले करीब दो साल से वांछित चल रहा था. इस मामले में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज है. पुलिस इस मामले में रईस के चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
-प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, देहरादून-

गौकशी की फिराक में थे रईस और नवाब: पूछताछ में रईस ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से गौकशी की घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस के मुताबिक, वह अपने साथी नवाब के साथ दोबारा देहरादून आया था. दोनों टी-स्टेट और आसपास के इलाकों में घूमने वाले आवारा गौवंश की रेकी कर गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी.

रईस पर अनेक मुकदमे दर्ज हैं: देहरादून पुलिस के अनुसार, रईस सहारनपुर का गैंगस्टर है. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून में कई मामले दर्ज हैं.

प्रेमनगर थाने में रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना प्रेमनगर में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार बदमाश नवाब की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, घायल गैंगस्टर को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है. साथ ही स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हैं. इसी के तहत अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय चेकपोस्ट के साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
Next: एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

Related Stories

पीपलकोटी टनल हादसा: ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में जाकर लिया रेस्क्यू का जायजा, जानें अपडेट

पीपलकोटी टनल हादसा: ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में जाकर लिया रेस्क्यू का जायजा, जानें अपडेट

August 14, 2026
Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पीपलकोटी टनल हादसा: ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में जाकर लिया रेस्क्यू का जायजा, जानें अपडेट

पीपलकोटी टनल हादसा: ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में जाकर लिया रेस्क्यू का जायजा, जानें अपडेट

August 14, 2026
Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • पीपलकोटी टनल हादसा: ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में जाकर लिया रेस्क्यू का जायजा, जानें अपडेट
  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.