Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

तिहाड़ में बनी थी Dehradun में डकैती की योजना, घर के नौकर से की थी मिलीभगत, ऐसे दिया घटना को अंजाम; चार गिरफ्तार

Uk Fast Khabar May 29, 2024

डालनवाला क्षेत्र में लूट करने वाले चार बदमाशों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने घर के नौकर को अपने साथ मिलाया था। लूट की सारी योजना उन्होंने तिहाड़ में बनाई थी। फरार चल रहे गिरोह की तीन अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में हुई बड़ी लूटपाट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 24 मई को प्रणव सोईन निवासी चंद्रलोक कालोनी, डालनवाला ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी अनुपस्थिति में तीन अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसे और उनकी माताजी सुमिति सोईन व नौकरानी गीता के हाथ बांधकर लाकर में रखी नकदी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

जांच में आया सामने
डालनवाला कोतवाल राकेश गुसांई ने घर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चार संदिग्ध दिखाई गए। जांच में सामने आया कि फुटेज में दिखने वाले व्यक्ति दिल्ली प्रशांत विहार क्षेत्र के आसपास रहते हैं। सूचना के आधार पर एसएसआइ प्रदीप नेगी, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला प्रवीण सिंह पुंडीर और एसओजी के उप निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा की देखरेख में एक टीम दिल्ली रवाना की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से दो आरोपित राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन निवासी शुक्र बाजार विजय विहार फेज-01 रोहिणी नई दिल्ली व रिंकू कुमार उर्फ हरीश निवासी सोनिया विहार खजूरी नई दिल्ली को लूटे गए दो मोबाइल फोन व लूटी गई नकदी 1100 रुपये सहित गिरफ्तार किया।

दिसंबर 2023 के दौरान तिहाड़ जेल में बनाई लूट की योजना
पूछताछ के दौरान आरोपित राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद होने के दौरान उसने रिंकू, प्रेम व मोहित के साथ दिसंबर 2023 में देहरादून में डकैती की योजना बनाई। जमानत पर छूटने के बाद उनकी मुलाकात सरधना मेरठ निवासी सागर सोम से हुई, जिसने उन्हें बताया कि चंद्रलोक कालोनी देहरादून निवासी महिला सुमिति सोईन की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। उसके पास काफी धनराशि है और महिला अपने बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है। उसने यह भी बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम के दौरान महिला ने हिसाब-किताब में हेराफेरी कर दो लाख रुपये का कम भुगतान किया था। इसलिए वह उसे सबक सिखाना चाहता है। ऐसे में इसी घर में डकैती की योजना बनाई गई।

पहले किया लूट का प्रयास, फिर नौकर को साथ में मिलाया
आरोपितों ने सुमिति सोईन के नौकर संजीव को भी लालच देकर अपने साथ मिला लिया। उन्होंने अप्रैल में लूट का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद 24 मई को योजना बनाने के बाद नौकर संजीव का इशारा पाते ही वह घर में घुसे और सुमिति सोईन और नौकरानी के हाथ बांधकर तमंचे के बल पर डकैती को अंजाम दिया गया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक राजेश बंसल और रिंकू की गिरफ्तारी और पूछताछ के के बाद घटना में कुल सात बदमाशों की संलिप्तता पाई गई। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपितों को मोहित गंगवार नाम के व्यक्ति ने सिम कार्ड उपलब्ध कराए हैं। जिस पर उसे मोहित कुमार गंगवार निवासी राजा रोड सेलाकुई को सेलाकुई स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से रिंकू और राजेश के तमंचे भी बरामद किए गए। इसके अलावा सुमिति के नौकर संजीव कुमार निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कोतवाली बिजनौर यूपी को देहरादून से दबोच लिया गया। प्रकरण में सागर सोम निवासी सरधना, मेरठ यूपी के अलावा प्रेम थापा व उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बदमाशों पर हत्या, लूट, डकैती की धाराओं में हैं मुकदमे दर्ज
आरोपित राजेश उर्फ मदन ने वर्ष 2004 के दौरान शीशपाल नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ थाना समयपुर बादली दिल्ली में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके बाद वर्ष 2010 में बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर थाना प्रशांत विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2022 में थाना जनकपुरी, दिल्ली क्षेत्र में साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। वर्ष 2018 में थाना पटेलनगर दिल्ली में कैश वैन लूटने का प्रयास जबकि वर्ष 2019 में थाना द्वारिका दिल्ली क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर कैश वैन से डेढ करोड की लूट की।
इसके अलावा मोहित गंगवार के खिलाफ धोखाधड़ी और रिंकू के खिलाफ थाना शालीमार बाग में डकैती का मुकदमा दर्ज है। रिंकू ने साथियों के साथ मिलकर मन्नापुरम गोल्ड से नौ किलो सोने की लूट की घटना को अजांम दिया था।

Continue Reading

Previous: देहरादून में दूसरे दिन फिर चला बुलडोजर, बिलखते नजर आए लोग- ये दस्तावेज भी दिखाए; पुलिस ने भांजी लाठियां
Next: चारधाम समेत सभी धार्मिक यात्राओं के लिए होगा पंजीकरण, ये है सरकार की तैयारी

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.