Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

IND W vs SA W: बेटियों की जीत पर देहरादून में आधी रात रंगीन हुआ आसमान, खूब हुई आतिशबाजी

Uk Fast Khabar November 3, 2025

क्रिकेट का जुनून वैसे तो दूनवासियों के सिर चढ़कर बोलता ही है, लेकिन जब मुकाबला बेटियों से जुड़ा हुआ हो तो उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वैसे भी महिला क्रिकेट विश्वकप में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था।
रविवार दोपहर बाद मैच शुरू हुआ तो क्या घर, क्या बाजार और निजी दफ्तर, जिन्हें जहां मौका मिला, वह टीवी सेट के आगे चिपककर बैठ गए। देर रात जैसे ही भारतीय बेटियों ने विश्वकप ट्राफी अपने नाम की, वैसे ही दून में जश्न का माहौल बन गया। आसमान में आतिशबाजी और सड़क पर जश्न का नजारा शहर के घन्टाघर से लेकर कई इलाकों में नजर आया। रविवार को क्या बच्चा, क्या बुजुर्ग और महिलाएं, हर कोई मैच का आनंद लेता दिखा। महिला क्रिकेट विश्व कप में आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में शिकस्त देने के बाद फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर हर कोई यही मानकर बैठा था कि टीम इंडिया निश्चित ही साउथ अफ्रीका को धूल चटा देगी। हुआ भी इसी के अनुरूप और देर रात जब ‘हरमन सेना’ ने साउथ अफ्रीका पर फतह हासिल की तो लोग खुशी से सड़कों पर झूमने लगे। घंटाघर पर तो जश्न मनाने वालों का तांता लग गया। माहौल में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी करनी पड़ी। दरअसल, पुलिस इसलिए भी चौकस रही क्योंकि शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई हुई हैं। ऐसे में सड़कों पर भीड़ को उतरने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

हर किसी ने लिया मैच का लुत्फ
रविवार को खचाखच भरे मुम्बई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय दर्शकों का उत्साह टीवी पर साफ दिख रहा था तो यहां दूनवासियों का उत्साह भी कहीं कम नहीं था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी का हर कोई लुत्फ ले रहा था, लेकिन देर रात मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की तो बॉल दर बॉल क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों के हावभाव बदल रहे थे। बीच में एक समय मैच फंसा हुआ दिख रहा रहा, लेकिन रात 12 बजते ही आखिरकार वह घड़ी भी आ गई, जब भारतीय बेटियों के आगे साउथ अफ्रीका की पस्त हो गई और इसी के साथ दूनवासियों के सीने गर्व के साथ चौड़े हो गए।

जीत के साथ ही आतिशबाजी शुरू
मैच में जैसे ही भारत ने जीत की औपचारिकता पूरी की, शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक आसमान में रॉकेट, फैंसी आकृति में पटाखे नजर आते रहे। वहीं, घंटाघर, राजपुर रोड समेत कई अन्य स्थानों लोग तिरंगा लेकर भी नजर आए। हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर दिखा।

काम पर भी नहीं लगा मन
मैच का खुमार लोगों में इस कदर हावी रहा कि रविवार के बावजूद निजी कार्यालय या फर्मों में जो लोग ड्यूटी पर थे, उनका काम पर मन नहीं लग रहा था। लोग काम के दौरान भी मैच का अपडेट लेते रहे। जहां ऑफिसों में टीवी लगे थे, वहां कर्मी कामकाज छोड़कर टीवी पर नजरें गड़ाए रहे।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मु का संबोधन, UCC की सराहना की; CM धामी भी रहे मौजूद
Next: राज्य स्थापना की रजत जयंती का मुख्य समारोह होगा शानदार, तैयारियों में जुटी मशीनरी

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.