Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्‍ली के प्रदूषण ने उत्‍तराखंड सरकार पर बढ़ाया भार, सालाना 6.25 करोड़ रुपये चुकाना होगा ब्‍याज

Uk Fast Khabar November 22, 2024

दिल्ली के लिए बसों के संचालन पर आए संकट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए 100 नई बसें खरीदने के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने बस खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। बसों की खरीद के लिए परिवहन निगम जो ऋण लेगा, राज्य सरकार उसके एवज में सालाना 6.25 करोड़ रुपये ब्याज चुकाएगी। नई बसें पहले से टाटा कंपनी को जारी 130 बसों के टेंडर पर खरीदी जाएंगी। सरकार ने टाटा कंपनी के अधिकारियों से बसों की आपूर्ति शीघ्र कराने को लेकर वार्ता शुरू कर दी है। सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने बताया कि अगले डेढ़ से दो माह में नई 100 बसें मिल सकती हैं।

100 नई बीएस-6 डीजल बसों की खरीद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद परिवहन निगम गुरुवार को 100 नई बीएस-6 डीजल बसों की खरीद पुराने टेंडर पर करने की तैयारी में जुटा रहा। निगम ने पिछले वर्ष ही 130 नई बीएस-6 बसों का टेंडर टाटा कंपनी को दिया था। टाटा के गोवा प्लांट से अब तक 77 बसों की आपूर्ति हो चुकी है, जबकि बाकी इस महीने के अंत तक आ जाएंगी। इसी टेंडर पर निगम टाटा कंपनी को 100 नई छोटी बसों का आर्डर देगा। ये बसें प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ इलाकों को सीधे दिल्ली से जोड़ेंगी। इसके अतिरिक्त 100 सीएनजी बसें अनुबंध पर लेने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम 75 सीएनजी बसें अपनी खरीदना चाह रहा था, लेकिन दिल्ली मार्ग पर आए अचानक संकट के बाद अब 100 बसें अनुबंध पर लेने की तैयारी की जा रही है।

नवंबर तक का समय दिया था टाटा ने
पुरानी 130 बसों के टेंडर पर नई 100 बसों का आर्डर देने के लिए टाटा कंपनी ने परिवहन निगम को नवंबर तक का समय दिया हुआ है। दरअसल, यह प्रक्रिया फरवरी में शुरू हो गई थी। निगम बोर्ड की स्वीकृति होने के बाद निगम प्रबंधन ने 10 अप्रैल को सरकार को 175 बसों की खरीद का प्रस्ताव भेजा था। इसमें 100 बसें बीएस-6 डीजल और 75 सीएनजी शामिल थीं। हालांकि, अब मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति को देखते हुए निगम को 100 बसें अपनी खरीदने, जबकि 100 सीएनजी बसें अनुबंध पर लेने को कहा। ऐसे में अब निगम को टाटा कंपनी को 100 बसों का आर्डर अगले एक हफ्ते के भीतर देना होगा, तभी टाटा पुरानी कीमत पर बसों की आपूर्ति दे पाएगा। वरना, टाटा ने नए टेंडर में बसों की कीमत बढ़ाने की बात कही है।

नहीं तलाश पाए पुरानी बसों के नए मार्ग
छह दिन से विभिन्न डिपो में खड़ी 194 बसों के लिए परिवहन निगम अब तक नए मार्ग नहीं तलाश पाया है। दिल्ली मार्ग पर संचालित होते हुए यह बसें निगम को मुनाफा कमाकर दे रही थी, लेकिन छह दिन में परिवहन निगम को हर रोज 30 से 40 लाख रुपये की चपत लग रही है।

Continue Reading

Previous: Uttarakhand के 974 स्कूलों में बेटियां खुले में जाती हैं शौंच, कई शौचालय जर्जर तो कहीं शिक्षक नहीं खोलते ताला
Next: Uttarakhand में महिलाओं को मिलेंगी सस्ते गल्ले की 33 प्रतिशत दुकानें, खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बनाया प्‍लान

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.