Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बेबसी: अंतिम संस्कार के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, आपदा में बह गई थी आरसीसी पुल

Uk Fast Khabar August 20, 2026

उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण, पांच साल पहले आपदा में बह गई थी आरसीसी पुल.

उत्तरकाशी: नगर पालिका क्षेत्र समेत आसपास के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बरसात में उस समय और बढ़ जाती हैं, जब उन्हें किसी अपने के अंतिम संस्कार के लिए उफनती माल गाड़ नदी पार कर मुक्तिधाम पहुंचना पड़ता है. साल 2021 की आपदा में नदी के तेज बहाव में बहा आरसीसी पुल पांच साल बाद भी दोबारा नहीं बन पाया है. पुल के अभाव में अब शवयात्रा तक के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है.

माल गाड़ नदी पर बना आरसीसी पुल नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही रामा-कमल सिरांई, जेसाण थोक और आसपास के कई गांवों को मुख्य मुक्तिधाम से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था. साल 2021 की आपदा में पुल बहने के बाद से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट बना हुआ है. सामान्य दिनों में किसी तरह नदी पार कर लोग मुक्तिधाम तक पहुंच जाते हैं, लेकिन बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है.

ग्रामीण हुकमत सिंह, धनवीर सिंह, श्रावण सिंह, मुकेश सिंह, अमीन सिंह का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए जब शवयात्रा नदी किनारे पहुंचती है तो आगे का रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है. कई बार चार-पांच लोगों को मिलकर सावधानी से शव को नदी के तेज बहाव के बीच से पार कराना पड़ता है. इस दौरान पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है. बावजूद इसके सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण लोगों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. पुल के अभाव का असर खलाड़ी, सरमाली, पुजेली, चपटाड़ी, नेत्री, सल्ला, चालनी, करड़ा समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों पर पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पुल केवल आवागमन का साधन नहीं था, बल्कि क्षेत्र के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत और मुक्तिधाम तक पहुंचने का प्रमुख माध्यम था.

Screenshot

पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में है. पुल के पुनर्निर्माण को लेकर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी और विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा. ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.
-मुकेश रमोला,एसडीएम-

कई बार दे चुके हैं ज्ञापनसामाजिक कार्यकर्ता बलदेव रावत के नेतृत्व में ग्रामीण कई बार जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर चुके हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. क्षेत्रवासियों ने शासन और प्रशासन से माल गाड़ नदी पर जल्द आरसीसी पुल का निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ रहा है. यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में आलंबन गांव योजना नहीं चढ़ पा रही परवान, फाइलों तक सिमटी योजना, जानिए वजह?

Related Stories

उत्तराखंड में आलंबन गांव योजना नहीं चढ़ पा रही परवान, फाइलों तक सिमटी योजना, जानिए वजह?

उत्तराखंड में आलंबन गांव योजना नहीं चढ़ पा रही परवान, फाइलों तक सिमटी योजना, जानिए वजह?

August 20, 2026
LUCC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ₹1.53 करोड़ कैश और सोना-चांदी बरामद

LUCC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ₹1.53 करोड़ कैश और सोना-चांदी बरामद

August 20, 2026
हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में की शिरकत

हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में की शिरकत

August 20, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बेबसी: अंतिम संस्कार के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, आपदा में बह गई थी आरसीसी पुल

बेबसी: अंतिम संस्कार के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, आपदा में बह गई थी आरसीसी पुल

August 20, 2026
उत्तराखंड में आलंबन गांव योजना नहीं चढ़ पा रही परवान, फाइलों तक सिमटी योजना, जानिए वजह?

उत्तराखंड में आलंबन गांव योजना नहीं चढ़ पा रही परवान, फाइलों तक सिमटी योजना, जानिए वजह?

August 20, 2026
LUCC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ₹1.53 करोड़ कैश और सोना-चांदी बरामद

LUCC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ₹1.53 करोड़ कैश और सोना-चांदी बरामद

August 20, 2026
हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में की शिरकत

हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में की शिरकत

August 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बेबसी: अंतिम संस्कार के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, आपदा में बह गई थी आरसीसी पुल
  • उत्तराखंड में आलंबन गांव योजना नहीं चढ़ पा रही परवान, फाइलों तक सिमटी योजना, जानिए वजह?
  • LUCC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ₹1.53 करोड़ कैश और सोना-चांदी बरामद
  • हरीश रावत फिर हुए सक्रिय, दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में की शिरकत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.