Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • News
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारनाथ में बादल फटने से तबाही, सैकड़ों यात्री फंसे-16 लापता; तस्‍वीरों में राहत-बचाव कार्य

Uk Fast Khabar August 3, 2024

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार रात बादल फटने और अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन में 16 लोगों के लापता होने की सूचना है। इनके स्वजन ने पुलिस को यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि घटना के बाद से इन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा। वहीं करीब एक हजार यात्री धाम में फंसे हुए हैं। राहत बचाव कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डा. विशाखा भदाणे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी खोजबीन की जा रही है। हालांकि, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। इस बीच वर्षाजनित अन्य हादसों में पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 11 लोगों की मौत हुई, जबकि एक लापता है। उत्‍तराखंड में बारिश के कारण अधिकांश नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। पर्वतीय मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन होने और पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से जोखिम बढ़ गया है। कई गांवों में बिजली और पानी की लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित है।

दो स्थानों पर बादल फटने से भूस्खलन
केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली और भीमबली के बीच दो स्थानों पर बादल फटने से भूस्खलन हो गया था। इससे पैदल मार्ग कई जगह ध्वस्त हो गया। मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में रामबाड़ा के दो पुल बह गए। एक गोदाम और गौरीकुंड में चार ढाबे भी बहे हैं। पैदल यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोग इन दिनों कारोबार करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि लापता लोग इन्हीं में से हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लोगों से मिली सूचना के आधार पर दिनभर खोजबीन की गई, मगर अब तक किसी का पता नहीं चला है। इस बीच केदारनाथ हाईवे और पैदल मार्ग ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा गुरुवार को स्थगित रही। दिनभर में विभिन्न पड़ावों पर फंसे 4,000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस ने निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इनमें 700 तीर्थयात्री हेलीकाप्टर से रेस्क्यू किए गए। इसके लिए पीएमओ ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए वायुसेना के मालवाहक हेलीकाप्टर चिनूक और एमआइ- 17 भेजे हैं, जो गौचर हेलीपैड पर पहुंच गए हैं।
इस दौरान तीर्थ यात्रियों 5,000 फूड पैकेट वितरित किए गए। मंदाकिनी नदी के उफान को देखते हुए सोनप्रयाग व गौरीकुंड में नदी किनारे बने होटल-लाज खाली करवा दिए गए हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में यात्रा पंजीकरण बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी के आपदाग्रस्त जखन्याली और रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया।

 

 

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने राज्य में बारिश के कारण हुए नुकसान की ली जानकारी, प्रभावितों को सहायता राशि जल्द जारी करने के दिये निर्देश
Next: भारी बारिश का सिलसिला धीमा, आज छह जिलों में तेज बौछारों का यलो अलर्ट

Related Stories

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

November 7, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog News Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • “बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”
  • सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..
  • हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..
  • जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.