Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा पर आने से पहले श्रद्धालु पढ़ लें ये नियम, नहीं तो होगी मुश्किल; दर्शन किए बिना ही लौटना होगा वापस

Uk Fast Khabar May 23, 2024

सरकार ने प्रदेश में चारधाम में आने वाले यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पंजीकरण की तिथियों पर ही चारधाम यात्रा करने की अपेक्षा की है। यह स्पष्ट किया गया है कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से इसकी सूचना सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भी भेजी गई है। साथ ही उनसे यात्रा के संबंध में जारी दिशा-निर्देश साझा करते हुए राज्यों के संबंधित अधिकारियों व आमजन तक यह सूचना पहुंचाने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने के दृष्टिगत लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उनके निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव ने सभी राज्यों को चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि श्रद्धालुओं ने जिन तिथियों के लिए पंजीकरण कराया है वे उन्हीं तिथियों पर यात्रा के लिए आएं। इससे यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने में सहायता मिलेगी।

बिना पंजीकरण के नहीं जाने दिया जाएगा आगे
साथ ही बताया गया है कि जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें यात्रा मार्ग पर बने चेक प्वाइंट पर रोक लिया जाएगा और बिना पंजीकरण के आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियों से बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं से नियमानुसार पंजीकरण कराने की व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने अपेक्षा की कि ट्रिप कार्ड बनाकर वाहन संचालित किया जाए। उन्होंने सभी राज्यों से अपील की है कि वे चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन में सहयोग देते हुए इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

Continue Reading

Previous: ऐसा क्‍या हुआ कि AIIMS Rishikesh की छठवीं मंजिल के वार्ड में पहुंची पुलिस की गाड़ी, हक्का-बक्का रह गए मरीज
Next: रोक के बावजूद आम पकाने में इस्तेमाल किया जा रहा खतरनाक रसायन, बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Related Stories

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..
  • पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.