Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नवरात्र में होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार! नए मंत्रियों के नाम पर आज लग सकती है मुहर; दिल्ली में रहेंगे CM

Uk Fast Khabar March 25, 2025

धामी मंत्रिमंडल का विस्तार नवरात्र में हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं, जिन्हें भरा जाना है। साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में अंतिम दौर का विमर्श कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को ओडिशा जा रहे हैं और दोपहर बाद दिल्ली लौट आएंगे। रात्रि विश्राम वह दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में करेंगे। उनके दिल्ली प्रवास को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर फिर से चर्चा प्रारंभ हो गई है।
असल में बदली परिस्थितियों में मंत्रिमंडल का विस्तार आवश्यक हो गया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में रिक्त मंत्री पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत सात मंत्री ही हैं। ऐसे में कामकाज का बोझ भी बढ़ा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे में भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य नेताओं से भेंट की थी।
यही नहीं, इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संकेत दिए थे कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए उपयुक्त समय है और यह होना तय है। इससे राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई थी। कुछ विधायकों ने दिल्ली दौड़ भी लगाई। ये बात अलग है कि तब होली के त्योहार को देखते हुए यह विषय टल गया।
अब जबकि मुख्यमंत्री फिर से दिल्ली पहुंच रहे हैं तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज होने लगी है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में अंतिम दौर की चर्चा कर सकते हैं।
उधर, दिल्ली में मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संपर्क करने पर संकेत दिए कि नवरात्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंंड सरकार के तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की 3 गारंटी, युवाओं और संविदा कर्मियों की बल्‍ले-बल्‍ले
Next: उत्तराखंड में मदरसों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब लेनी होगी इनकी इजाजत

Related Stories

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

June 9, 2026
फायर सीजन खत्म होने से पहले तबादलों पर होमवर्क, 12 जून को होगा CSB में मंथन

फायर सीजन खत्म होने से पहले तबादलों पर होमवर्क, 12 जून को होगा CSB में मंथन

June 9, 2026
जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार

जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार

June 9, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

June 9, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

June 9, 2026
माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

June 9, 2026
ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली

ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली

June 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया
  • माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी
  • ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.