Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पेंशन पर धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

Uk Fast Khabar October 31, 2023

उत्तराखंड में एक अक्टूबर, 2005 से पहले भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित रहे सरकारी कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने नई पेंशन योजना में सम्मिलित इन कार्मिकों को पुरानी पेंशन का विकल्प देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। छह हजार से अधिक कार्मिक इससे लाभान्वित होंगे। यह भी तय किया गया है कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 2400 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने की नीति के अंतर्गत सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 30 प्रतिशत अनुदान देने को हरी झंडी दिखा दी।

मंत्रिमंडल में लिया गया फैसला
सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिकों, उद्यमियों, युवाओं के हित के साथ ही वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल के फैसलों को ब्रीफ करते हुए मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने बताया कि प्रदेश सरकार ने भी केंद्र के तीन मार्च, 2023 के आदेश के अनुसार पुरानी पेंशन योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बनाई गई ये योजना
प्रदेश के सभी राजकीय विभागों में ऐसे कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन योजना का विकल्प दिया जाएगा, जो एक अक्टूबर, 2005 या इससे पहले भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हुए थे। यानी नई पेंशन योजना लागू होने की तिथि से पहले भर्ती का विज्ञापन निकलने अथवा भर्ती प्रक्रिया अधिसूचित होने की स्थिति में भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा। अभी ऐसे कार्मिक एक अक्टूबर, 2005 के बाद नियुक्ति पाने के कारण नई पेंशन योजना से आच्छादित हैं।

महासंघ की मांग पूरी
मंत्रिमंडल ने सचिवालय से इतर अधीनस्थ सरकारी कार्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वर्दी भत्ते की व्यवस्था में संशोधन किया है। वर्ष 2011 के शासनादेश के अनुसार इन कर्मचारियों को दो वर्ष में ग्रीष्मकालीन और चार वर्ष में शीतकालीन वर्दी देने का प्रविधान है। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ अनुमन्य वर्दी बाजार भाव से देने और सिलाई की दरों में वृद्धि करने की मांग कर रहा है। सरकार ने यह मांग पूरी कर दी। इन कर्मचारियों को अब वर्दी भत्ते के रूप में प्रतिवर्ष 2400 रुपये मिलेंगे।

सोलर वाटर हीटर पर 50 प्रतिशत अनुदान
मंत्रिमंडल ने सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने के लिए उपभोक्ताओं को अनुदान देने का निर्णय लिया। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को वाटर हीटर संयंत्र लगाने पर 50 प्रतिशत और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वाटर हीटर की क्षमता के अनुसार प्रति लीटर पर 1.50 रुपये की छूट बिजली बिल में दी जाएगी।

मंत्रिमंडल में लिए गए ये फैसले
प्रदेश के चार राजकीय विश्वविद्यालयों एवं 119 महाविद्यालयों में 123 योग प्रशिक्षकों की होगी तैनाती
गुप्तकाशी एवं कैंपटी को नगर पंचायत बनाने को स्वीकृति
राजाजी टाइगर रिजर्व कंजरवेशन फाउंडेशन के गठन को स्वीकृति
उत्तराखंड में नौले-धारे व नदियों को पुनर्जीवन देगा ‘सारा’-14

Continue Reading

Previous: ऋषिकेश AIIMS Rishikesh के अधिकारी और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Next: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को धामी सरकार की बड़ी पहल, जिले की समीक्षा रिपोर्ट पर होगा ये बड़ा बदलाव

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.