Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी कैबिनेट विस्तार की तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हो सकता है फैसला..

Uk Fast Khabar November 12, 2025

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रजत जयंती समारोह का सफल आयोजन हुआ। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी है। बिहार चुनाव परिणाम के बाद मंत्रिमंडल के रिक्त पदों को भरा जा सकता है। भाजपा हाईकमान जल्द ही इस पर निर्णय ले सकता है।


उत्तराखंड की रजत जयंती के समारोह की लंबी श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत रंग लाई। मुख्यमंत्री का आत्मविश्वास और कद, दोनों ने उछाल भरी है। धामी के सामने अगली चुनौती वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की है।

इस महासमर से पहले राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की कसरत को अंजाम तक पहुंचने का इंतजार है। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद धामी मंत्रिमंडल का विस्तार इसी माह के दूसरे पखवाड़े में होने अब तकरीबन तय माना जा रहा है। धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में पांच सीट रिक्त हैं। मंत्रिमंडल की कुल 12 में से सात सीट भरी हैं।

रिक्त सीट को भरने के लिए लंबे समय से कसरत चल रही है। अगले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा हाईकमान के स्तर से यह निर्णय बार-बार टलता रहा तो इसका प्रमुख कारण पार्टी की प्राथमिकताएं रहा।

मानसून काल में आपदा की चुनौती से निपटने में मुख्यमंत्री धामी और उनके मंत्रिमंडल का जोर रहा। इस बीच, पंचायत चुनाव में भी सरकार और सत्ताधारी दल का समन्वय रंग लाया। मुख्यमंत्री धामी ने इस पूरी मुहिम में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया। यही नहीं, इस बीच पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक जिम्मेदारी सौंपी।

इससे निपटते ही उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव श्रृंखला प्रारंभ हो गई। प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य स्थापना समारोह में प्रदेश सरकार के कड़े निर्णयों की सराहना कर मुख्यमंत्री धामी के हाथों को ताकत देने का काम किया है। अब बारी मंत्रिमंडल विस्तार की है।

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम यानी 14 नवंबर के बाद ही होगा। अगले माह दिसंबर में संसद सत्र आहूत किया गया है। ऐसे में चालू माह के अंतिम सप्ताह तक मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्रिमंडल इस माह के दूसरे पखवाड़े में होने की संभावना है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का DA बढ़ा..
Next: सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच: उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगा यूनिक पहचान नंबर..

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.