Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी सरकार के चार साल पूरे, देहरादून में दिखेंगी विकास की उपलब्धियां

Uk Fast Khabar March 19, 2026

धामी सरकार के चार साल पूरे, देहरादून में दिखेंगी विकास की उपलब्धियां
चार वर्ष पूरे होने पर राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच बड़े पैमाने पर रखने जा रही है।

देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी जानकारी तक कई गतिविधियां इस दौरान होंगी। आयोजन को प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों को समयबद्ध जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर दून सहित पूरे प्रदेश में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दून में प्रस्तावित मुख्य आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और विभागवार व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट आटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा और जिला अस्पताल कोरोनेशन में आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। प्रशासन की कोशिश है कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने स्टाल स्थापित करें और संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रभावी ढंग से करें। विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया है। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं और आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित व प्रभावी दिखना चाहिए। बैठक में प्रशासन समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य और समाज कल्याण पर रहेगा विशेष फोकस
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा महिलाओं और युवतियों के लिए अलग स्वास्थ्य जांच स्टाल लगाए जाएं। समाज कल्याण विभाग को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने और सहायक उपकरण वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।

बिजली, पानी, मंच और सुरक्षा की अलग जिम्मेदारी
विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा जिला पूर्ति विभाग को जलपान व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करनी होंगी। नगर निगम को सफाई व्यवस्था तथा पुलिस को सुरक्षा, यातायात और पार्किंग प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Continue Reading

Previous: चार धाम यात्रा पंजीकरण से छंटेंगे गैर सनातनी, बदरी-केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
Next: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में, 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को भी मिलेंगे दायित्व

Related Stories

उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, गढ़वाल मंडल में रिकॉर्ड घटनाएं हुईं दर्ज, फिलहाल बारिश ने दी राहत

उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, गढ़वाल मंडल में रिकॉर्ड घटनाएं हुईं दर्ज, फिलहाल बारिश ने दी राहत

May 1, 2026
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

May 1, 2026
महिला ने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

महिला ने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

May 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, गढ़वाल मंडल में रिकॉर्ड घटनाएं हुईं दर्ज, फिलहाल बारिश ने दी राहत

उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, गढ़वाल मंडल में रिकॉर्ड घटनाएं हुईं दर्ज, फिलहाल बारिश ने दी राहत

May 1, 2026
आंखें खुली नहीं और लग गया जोर का झटका, इतने बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

आंखें खुली नहीं और लग गया जोर का झटका, इतने बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

May 1, 2026
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

May 1, 2026
महिला ने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

महिला ने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

May 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, गढ़वाल मंडल में रिकॉर्ड घटनाएं हुईं दर्ज, फिलहाल बारिश ने दी राहत
  • आंखें खुली नहीं और लग गया जोर का झटका, इतने बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
  • उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
  • महिला ने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.