Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर दिया कमाल, एक साल में कीं 6635 भर्तियां; युवाओं की चमकी किस्मत

Uk Fast Khabar December 29, 2023

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सरकारी नौकरी देने के मामले में धामी सरकार का प्रदर्शन बेहतरीन है। प्रदेश में न केवल समूह ग की भर्ती, बल्कि अधिकारियों की भर्ती के मामले में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) का दावा है कि धामी सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में 6635 भर्ती की हैं, जबकि पिछले 22 वर्षों के दौरान 6869 भर्तियां ही हुई। अभी तक 3040 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 3595 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है।

सिर्फ धामी सरकार में बढ़ी रफ्तार
आयोग ने मई 2024 तक पांच हजार से ज्यादा नए पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। आयोग का दावा है कि अफसरों की भर्ती करने में धामी सरकार में छह गुणा रफ्तार बढ़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कड़ी चुनौती और अनेक अड़चनों के बावजूद एक साल में साढ़े छह हजार से अधिक अधिकारियों की भर्ती परीक्षा का रिकार्ड बनाया है। जबकि पहले आयोग मुश्किल से साल भर में आठ से 10 परीक्षाएं आयोजित कर पांच सौ से एक हजार अधिकारियों की ही भर्ती कर पाता था। अब आयोग ने एक वर्ष में रिकॉर्ड 30 परीक्षाएं आयोजित कर तीन हजार अफसरों की भर्ती करने का रिकॉर्ड बनाया है।

नकल माफियाओं के जाल को सीएम ने किया ध्वस्त
मुख्यमंत्री धामी ने आयोग में नकल माफियाओं का जाल ध्वस्त करने के बाद देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून बनाया है। इस कानून के बाद से आयोग की परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी व शुचिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

3040 पदों पर की गई भर्ती
आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 से दिसंबर तक 3040 पदों पर अधिकारियों की भर्ती की गई है। जबकि वित्त वर्ष मार्च 2024 तक 6635 पदों पर भर्ती परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इसमें सबसे बड़ी भर्ती पीसीएस परीक्षा, वन आरक्षी, समीक्षा अधिकारी समेत अन्य का परिणाम शामिल है।

मई 2024 तक कराई जाएंगी इन पदों के लिए परीक्षा
इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त नई भर्ती के अधियाचन के तहत पांच हजार से ज्यादा पदों पर मई 2024 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। खासकर पीसीएस के रिक्त पदों पर भी इस साल का अधियाचन शासन से मिलना बाकी है। ऐसे में वर्ष 2024 में भी धामी सरकार में अफसरों की बंपर भर्ती की उम्मीद की जा सकती है।

 

Continue Reading

Previous: मृतक के आश्रितों के लिए बड़ी खबर, सरकारी सेवा में भर्ती करने के लिए बदल गया नियम; पढ़ें डिटेल
Next: सीएम धामी ने किया एलान: उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.