Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अमित शाह से चर्चा के बाद UCC लागू करने की तैयारी में है धामी सरकार; ड्राफ्ट पर काम जारी

Uk Fast Khabar August 1, 2023

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में धामी सरकार अब तेजी से कदम बढ़ाने जा रही है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोमवार को हुई मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के दृष्टिगत विशेषज्ञ समिति की अब तक की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। समझा जा रहा है कि समिति से ड्राफ्ट उपलब्ध होते ही सरकार इसे राज्य में लागू करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कर सकती है।
आगामी लोकसभा और राज्य में इसी वर्ष प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों के दृष्टिकोण से समान नागरिक संहिता की राज्य की पहल काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
मुख्यमंत्री धामी रविवार को प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने के तत्काल बाद अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनके साथ समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी थे।
इस दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता को लेकर अब तक की प्रगति से प्रधानमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। समझा जा रहा कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लिया।
इधर, राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को समान नागरिक संहिता को लेकर भाजपा में गंभीरता से चल रहे मंथन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान वायदा किया था कि फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद वह राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए इसका ड्राफ्ट तैयार करने विशेषज्ञ समिति का गठन करेगी। मुख्यमंत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विमर्श करने के बाद ही यह वायदा किया।
जनता ने भी इस पर भरोसा जताया और राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा सत्तासीन हुई। मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने दूसरे कार्यकाल की पहली ही कैबिनेट बैठक में समिति के गठन का निर्णय लिया। फिर जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की गई।
समिति अपना कार्य पूरा कर चुकी है और वर्तमान में वह समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इस बीच 23 जुलाई को दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर समान नागरिक संहिता के सिलसिले में गहन चर्चा की थी।

कब क्या हुआ:
27 मई 2022 को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने को विशेषज्ञ समिति गठित हुई। 13 माह के अब तक के कार्यकाल में विशेषज्ञ समिति ने की 63 बैठकें। 2.30 लाख से अधिक सुझाव ऑनलाइन, ऑफलाइन व बैठकों के माध्यम से समिति को मिले।
एक माह में तीसरा और सप्ताह में दूसरा दौरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक माह के भीतर दिल्ली का यह तीसरा और सप्ताह में दूसरा दौरा था। इससे पहले 23 जुलाई को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

Continue Reading

Previous: मिलिए अरबपति एनआर नारायण मूर्ति के बेटे रोहन से, जिन्होंने इंफोसिस में काम करने के बजाय अपनी खुद की कंपनी बनाई
Next: हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र का अब आमजन उठा सकेंगे लाभ, संग्रहालय में हर बुधवार को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Related Stories

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

October 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!
  • उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
  • चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?
  • देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.