Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का एक बार फिर कड़ा प्रहार, देहरादून की मुख्य कृषि अधिकारी निलंबित; इन पर भी हुई कार्रवाई

Uk Fast Khabar January 6, 2024

भ्रष्टाचार के प्रकरणों पर पुष्कर सिंह धामी सरकार निरंतर कड़े प्रहार कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) में अनियमितता बरतने के आरोपों की पुष्टि के बाद देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही योजना के क्रियान्वयन के समय और उसके पश्चात सत्यापन न करने पर देहरादून की मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह के अलावा रायपुर के न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी एवं सेवानिवृत्त विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यहां मिली शिकायतें
रायपुर क्षेत्र में पीएमकेएसवाई के अंतर्गत हो रहे कार्यों को लेकर शासन को शिकायतें मिली थीं। यही नहीं, पिछले वर्ष अक्टूबर में जन शिकायत निवारण दिवस में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी के समक्ष यह मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
इस बीच शासन ने रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को कृषि निदेशालय से संबद्ध कर उन पर लगे पीएमकेएसवाई में अनियमितता के आरोपों की जांच कराई। इसमें शिकायतों की पुष्टि होने के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रकरण में कड़ी कार्रवाई के निर्देश सचिव एवं महानिदेशक को दिए थे। कृषि एवं उद्यान सचिव विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पंवार को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

जहां पानी नहीं, वहां भी दिखाया योजना का क्रियान्वयन
निलंबन आदेश के मुताबिक रायपुर क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन में कदम-कदम पर अनियमितता बरती गई। प्रकरण की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि योजना में लाभार्थियों के चयन में कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। कुछ ऐसे गांवों में भी सिंचाई योजना का क्रियान्वयन किया गया, जहां पानी का स्रोत ही नहीं था अथवा पानी की कमी थी। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए गदेरे से पानी के नल से पाइपों को जोड़ा गया, जबकि इसके लिए टैंक, चेकडैम से जोड़ा जाना चाहिए था। यही नहीं, 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत आने के बावजूद अधिकांश स्थानों पर सामग्री का वितरण किया गया, जबकि संपूर्ण भुगतान पहले ही हो चुका था।
बीजकों व अनुदान का भुगतान सीधे फर्मों को किया गया, जबकि डीबीटी के माध्यम से कृषकों को यह भुगतान होना था। कुछ कृषकों के बीजकों का भुगतान फर्मों को दो बार किया गया। केंद्र व राज्य से प्राप्त धनराशि का भी त्रुटिपूर्ण भुगतान किया गया।

बचत खाते में सरकारी पैसा हस्तांतरित कर किया भुगतान
निलंबन आदेश के अनुसार कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रायपुर ने सरकारी खाते से 87.38 लाख रुपये बचत खाते में हस्तांतरित किए। इसी बचत खाते से मिनी व माइक्रो स्प्रिंकलर सेट का भुगतान किया गया, जबकि यह सरकारी खाते से होना चाहिए था। कृषकों के आवेदन पत्रों व शपथ पत्रों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। अधिकांश जियो टैगिंग के फोटोग्राफ्स व स्प्रिंकलर सेट के फोटोग्राफ भी गलत लगाए गए थे।

मुख्य कृषि अधिकारी से 15 दिन में जवाब मांगा
कृषि एवं उद्यान सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस मामले में देहरादून की मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य कृषि अधिकारी को भेजे नोटिस में उन्होंने रायपुर क्षेत्र में पीएमकेएसवाई में अनियमितता के प्रकरण की जांच आख्या का हवाला देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन के समय एवं पश्चात मुख्य कृषि अधिकारी ने सत्यापन व निरीक्षण नहीं किया। यह उनके कार्य व दायित्वों के अनुसार अपेक्षित था। मुख्य कृषि अधिकारी को 15 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

न्याय पंचायत व विकासखंड प्रभारी ने भी नहीं किया सत्यापन
कृषि एवं उद्यान सचिव ने महानिदेशक कृषि एवं उद्यान को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि रायपुर के न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी व तत्कालीन विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना (अब सेवानिवृत्त) से भी स्पष्टीकरण लिया जाए। दोनों पर गांवों में मिनी व माइक्रो स्प्रिंकलर सेट और स्प्रिंकलर सेटों का मौके पर जाकर सत्यापन न करने का आरोप है।

 

 

 

Continue Reading

Previous: अब फिक्र नहीं! अयोध्या के लिए देवभूमि से चलेंगी बसें, CM धामी ने दिए निर्देश; जानें किन शहरों से होंगी संचालित
Next: केरल से देहरादून आकर युवक ने महिला मित्र पर फेंका तेजाब, इस बात से था नाराज; बेंगलुरू में दोनों थे सहपाठी

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.