Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, आशियाना ढहते देख बच्चे-बूढ़ों की निकली चीखें; भारी पुलिस बल रहा मौजूद

Uk Fast Khabar June 25, 2024

रिस्पना नदी के किनारे वर्ष 2016 के बाद किए गए अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई काठबंगला बस्ती से शुरू हो गई है। विरोध के बीच भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीडीए की टीम ने पहले दिन 26 अतिक्रमण ध्वस्त किए। रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की भूमि पर रिस्पना किनारे कुल 250 अतिक्रमण पर कार्रवाई की जानी है। ध्वस्तीकरण शुरू होने से मलिन बस्तियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई विपक्षी दलों ने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर कार्रवाई जारी रखी। आज भी काठबंगला बस्ती के ही शेष हिस्से में कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने मकानों को कराया खाली
सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस और पीएसी के साथ एमडीडीए की टीम काठबंगला बस्ती पुल पर पहुंची और फोर्स ने बस्ती के चारों ओर घेरा बना लिया। जिसके बाद एमडीडीए की टीम जेसीबी लेकर आगे बढ़ी। हालांकि, कई अवैध मकानों के अंदर सामान होने के कारण कार्रवाई में विलंब हुआ और टीम ने जल्द से जल्द मकान खाली करने की चेतावनी दी। खाली हो चुके मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीन जेसीबी से मकान ध्वस्त किए गए और छोटे निर्माणों को तोड़ने के लिए श्रमिक भी लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बस्तीवासी एकत्रित हो गए और उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ज्यादा देर विरोध नहीं हो सका। जाम लगाने वालों को पुलिस ने खदेड़ा और कार्रवाई चलती रही। पहले दिन 26 निर्माण ध्वस्त किए गए और शेष निर्माण पर आज कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने तोड़े 64, एमडीडीए 250 निर्माण करेगा ध्वस्त
एनजीटी के निर्देश पर रिस्पना के किनारे वर्ष 2016 के बाद किए गए निर्माण के सर्वे में कुल 524 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। 89 अतिक्रमण नगर निगम की भूमि पर, जबकि 12 नगर पालिका मसूरी और 11 राजस्व भूमि पर पाए गए। दूसरी तरफ नगर निगम के नियंत्रण में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए जिस भूमि को एमडीडीए के नियंत्रण में दिया गया था, उस पर 412 से अधिक अतिक्रमण होने की बात सामने आई है। करीब एक माह पूर्व नगर निगम ने आपत्तियों की सुनवाई के बाद 74 अतिक्रमण की अंतिम सूची तैयार की थी। अंत में संशोधन के बाद चूना भट्ठा, दीपनगर और बाडीगार्ड बस्ती में कुल 64 निर्माण ध्वस्त किए गए। जबकि एमडीडीए की ओर से रिवर फ्रंट की जमीनों पर किए गए कब्जों को लेकर नोटिस तो काफी पहले भेज दिए गए थे, लेकिन जवाब में प्राप्त हो रही आपत्तियों की जांच की जा रही थी। अब परीक्षण के बाद एमडीडीए की भूमि पर चिह्नित 250 अवैध निर्माण ही सूची में शेष हैं। जिन पर कार्रवाई की रिपोर्ट 30 जून तक एनजीटी को सैंपनी है।

कांग्रेसियों ने टीम को घेरा, कार्रवाई का विरोध
एमडीडीए की टीम की कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और टीम को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए ध्वस्तीकरण रोकने और सड़क जाम करने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस बल ने उन्हें पीछे खदेड़ा। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी।

नोटिस दिए बिना घर उजाड़ने का आरोप
काठबंगला बस्ती की एक महिला और स्वजन ने जेसीबी के आगे खड़े होकर खूब हंगामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें घर खाली करने का कोई नोटिस नहीं दिया गया। सोमवार को अचानक टीम पहुंची और उनका घर तोड़ दिया गया। महिला ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों को बेघर किया जा रहा है। अब वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। बरसात के मौसम में उनके सिर से छत छीन ली गई। इस दौरान महिला और उसके बच्चे सड़क पर बैठकर रोने लगे। इसी प्रकार कई अन्य लोग भी बेघर करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते रहे।

पुराने निर्माण पर बनाया अवैध मकान
इस दौरान ऐसे मामले भी पाए गए कि कुछ व्यक्तियों ने वर्ष 2016 से पहले के निर्माण के ऊपर बाद में मकान बना दिए। खाले में पूर्व में किए गए निर्माण तो कार्रवाई की जद से बाहर हैं, लेकिन उनके ऊपर बाद में निर्माण किए गए हैं। जिन्हें एमडीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया।

घर उजड़ता देख बिलखने लगे बच्चे
एमडीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अपने घर उजड़ते देख महिलाएं और बच्चे बिलखने लगे। टीम की चेतावनी पर रोते-रोते लोग अपना सामान बाहर निकालने लगे। महिलाओं ने कहा कि गर्मी के बीच उनके बच्चे भूखे-प्यासे इधर-उधर भटकते रहे।

बस्तीवासियों के लिए बन रहे फ्लैट बने खंडहर
काठबंगला बस्ती के निवासियों के पुनर्वास के लिए करोड़ों की लागत से बन रहे फ्लैट खंडहर बन गए हैं। बस्ती से कुछ दूरी पर ही जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत कई साल पूर्ण बहुमंजिला इमारत का निर्माण शुरू हुआ था। बजट पास होने के बाद कुछ समय निर्माण किया गया, लेकिन फिर काम ठप हो गया और बजट जारी नहीं हो सका। विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी और यह फ्लैट अब खंडहर में तब्दील हो गए हैं।

 

Continue Reading

Previous: धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, सीएम-प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा
Next: CM धामी ने पार्वती कुंड के पास लगाया ध्यान, अब कांग्रेस की जोरदार आई प्रतिक्रिया; पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.