Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर विभागों की सुस्ती पर डीएम नाराज, एक सप्ताह में मांगा एक्शन प्लान; दिए ये खास निर्देश

Uk Fast Khabar May 14, 2024

जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने विभागों को एक सप्ताह के भीतर कांवड़ यात्रा का एक्शन प्लान देने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व यातायात प्रबंधन को मुख्य प्राथमिकता बताते हुए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा है। सोमवार को लक्ष्मण झूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जानीं। इस दौरान अधिकांश विभागों ने एक्शन प्लान तैयार नहीं होने की बात कही।

निर्धारित समय में मांगा एक्शन प्लान
डीएम ने विभागों की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय रहते कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी करना आवश्यक है। इससे व्यवस्थाओं की समीक्षा व आवश्यक सुधार के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय में अपना एक्शन प्लान प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम व नीलकंठ रोड में पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया। कहा कि पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं होने से भी यातायात प्रबंधन में समस्या आती हैं। उन्होंने यातायात प्रबंधन के लिए भी अतिक्रमण हटाने व आवश्यक प्रयोग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विभागों के अधिकारियों को समय पर टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने व एमसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान को नीलकंठ मंदिर व पैदल मार्ग में स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। पेयजल लाइनों की समय पर मरम्मत व उचित प्रबंध करने पर जोर दिया। बैठक में एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, एसडीओ विद्युत रवि अरोड़ा, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, परियोजना प्रबंधक उरेडा वाइएस बिष्ट, रेंजर फारेस्ट राजेश चंद्र जोशी व कई अन्य उपस्थित रहे।

स्ट्रीट लाइट चोरी होने पर डीएम नाराज
डीएम डा. आशीष चौहान ने बाघखाल यमकेश्वर-नीलकंठ रोड पर स्ट्रीट लाइट चोरी होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाने के बाद वन विभाग, ऊर्जा निगम व उरेडा की सामूहिक जिम्मेदारी है कि लाइट सुरक्षित रहें। डीएम ने समय पर इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए।

Continue Reading

Previous: मुबंई में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिले CM धामी, चारधाम के लिए Uttarakhand आने का दिया आमंत्रण
Next: उत्तराखंड में गहराते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर सरकार ने की कार्ययोजना, दोनों टाइगर रिजर्व समेत 24 वन प्रभागों में FLR

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.