Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सरहद पर तनाव के बीच उत्तराखंड में बढ़ाई ड्रोन से निगरानी, कई शहरों के अलावा चारधाम में भी आसमानी पहरा

Uk Fast Khabar May 13, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी के बाद उत्तराखंड में संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार के अलावा चारों धामों में 17 ड्रोन निगरानी के लिए लगाए गए हैं, जो कि लगातार आसमान से पहरा दे रहे हैं।
उत्तराखंड की 375 किलोमीटर लंबी सीमा चीन से सटी है, जिसके चलते प्रदेश को संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा चारों धामों में 13 ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। देहरादून में पूर्व से ही ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी। चारधाम यात्रा के बाद मसूरी, ऋषिकेश व हरिद्वार में भी निगरानी के लिए ड्रोन लगा दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से संभावित घुसपैठ और असामाजिक गतिविधियों की आशंका जताने के बाद यह फैसला लिया गया है। उत्तराखंड की सीमा चीन और नेपाल से तो लगती ही है, साथ ही पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के कारण इस क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी हो गया है। खासतौर पर चमोली और उत्तरकाशी जिलों में ड्रोन निगरानी अभियान तेजी किया गया है।

संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा में ड्रोन बना मददगार
पुलिस के अनुसार ड्रोन से निगरानी का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखना है। ड्रोन कैमरों की मदद से दिन-रात ऊंचे पहाड़ी इलाकों की सघन जांच की जा रही है। इससे जहां मानवीय संसाधनों पर दबाव कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर निगरानी की गति और प्रभावशाली हुई है।

उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन से की जा रही है निगरानी
उत्तराखंड में जिन ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है, वे उच्च गुणवत्ता वाले हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से लैस हैं और जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़े हुए हैं। ये ड्रोन न केवल वीडियो और फोटो रिकार्ड करते हैं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर आटोमैटिक अलर्ट भी भेज सकते हैं। खराब मौसम और रात के समय में भी यह उपकरण प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हैं।

सावधानी और तैयारी, दोनों जरूरी
उत्तराखंड में अभी तक किसी प्रकार की गंभीर घुसपैठ या आतंकी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भारत-पाक तनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए बेहद जरूरी है। उत्तराखंड में इस दिशा में उठाए गए कदम न केवल वर्तमान खतरे को टालने में मददगार होंगे, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार करेंगे।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड साइबर युद्ध से निपटने को सरकार की तैयारी, मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन पर दिया जोर
Next: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 140 वाहनों में 2475 तीर्थयात्री रवाना, बस अड्डे पर 144 ने कराया पंजीकरण

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.