Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ई-चालान की कार्रवाई आसान, वसूली बनी चुनौंती, जानें परिवहन विभाग ने क्या की तैयारी

Uk Fast Khabar October 13, 2026

ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है.

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी चुनौंती बनी हुई है. जिसके चलते विभागों की ओर से वाहनों का चालान और वाहनों को सीज करने की कार्रवाई को बढ़ा दी गई है, ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें. इसके साथ ही, परिवहन विभाग की ओर से बॉर्डर क्षेत्रों के साथ ही शहर भर में लगाए गए एएनपीआर कैमरे के जरिए नियमों का पालन न करने वाले लोगों का ई-चालान किया जा रहा है.

विभागों की ओर से ऑफलाइन किए जा रहे चालान के बाद अधिकतर लोग चालान भर रहे हैं, लेकिन ई-चालान होने के बाद अधिकांश लोग चालान का जुर्माना नहीं भर रहे हैं. जो परिवहन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौंती बनी हुई है. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ई-चालान करना आसान है, लेकिन उनकी रकम वसूलना परिवहन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौंती बनती जा रही है. ऐसी स्थिति सिर्फ उत्तराखंड में नहीं है बल्कि देशभर में ई चालान की वसूली लंबित है.

देहरादून में 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. जिस बैठक में रोड सेफ्टी को लेकर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया था. इसके साथ ही ई- चालान वसूलने को लेकर भी समिति के अध्यक्ष ने तमाम निर्देश दिए है. मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी निर्देश के आधार पर कार्रवाई किए जाने को लेकर चर्चा की गई है. जिसके तहत, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का नवीनीकरण और डुप्लीकेट आरसी जारी करने पर रोक लगाने के साथ ही वाहन स्वामी का पता बदलने और ऑनरशिप ट्रांसफर करने पर रोक पर विचार चल रहा है.
-सनत कुमार सिंह,अपर परिवहन आयुक्त-

ऐसे में इन चालानों की वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हालही में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. ताकि ई चालान के लंबित चालानी शुल्क को जमा करवाया जा सकें. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने बकाया होने पर वाहन से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं रोकी जाने, जांच में चालान न चुकाने पर वाहन जब्त करने जैसे सुझाव दिए हैं. हालांकि, देहरादून में हालही में सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक हुई थी. जिसमें ई चालान वसूलने को लेकर चर्चा किया गया था.

ई-चालान बकाया पर इन सेवाओं को रोकने पर जोर

  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का नवीनीकरण और डुप्लीकेट आरसी जारी करने पर रोक
  • वाहन स्वामी का पता बदलने और ऑनरशिप ट्रांसफर करने पर रोक
  • फिटनेस सर्टिफिकेट और पॉल्यूशन प्रमाणपत्र जारी न करना
  • वाहन को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करना
  • कई उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस के रीन्यू पर रोक
  • रैंडम जांच में बकाया ई-चालान मिलने पर वाहन को जब्त करने की पहल

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ई-चालानों के मद में करीब 49,194 करोड़ रुपये वसूले जाने थे. इनमें से करीब 26,175 करोड़ रुपये ही वसूल हुए है. यानी करीब 23,019 करोड़ रुपये की रकम बाकी है.

अदालत ने कहा कि केवल बड़ी संख्या में चालान जारी करना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जुर्माने की वसूली भी करनी उतनी ही जरूरी है. ऐसी ही कुछ स्थिति उत्तराखंड की भी है. उत्तराखंड में एएनपीआर के जरिए वर्तमान साल 2026 में अगस्त महीने तक 2,01,015 ई- चालान किए गए है. जिसमें मात्र 37,755 ई- चालान का जुर्माना भरा गया है.

एएनपीआर के तहत चालान की जिलावार स्थिति

  • देहरादून जिले में 61,258 चालान हुए है जिसमें से 13477 चालान का जुर्माना भरा गया है
  • उधमसिंह नगर जिले में 63,854 चालान हुए है जिसमें से 10,845 चालान का जुर्माना भरा गया है
  • हरिद्वार जिले में 42,523 चालान हुए है जिसमें से 4,265 चालान का जुर्माना भरा गया है
  • नैनीताल जिले में 22,007 चालान हुए है जिसमें से 5,603 चालान का जुर्माना भरा गया है
  • टिहरी जिले में 3846 चालान हुए है जिसमें से 1585 चालान का जुर्माना भरा गया है
  • पौड़ी गढ़वाल जिले में 1565 चालान हुए है जिसमें से 549 चालान का जुर्माना भरा गया है
  • चंपावत जिले में 5962 चालान हुए है जिसमें से 1431 चालान का जुर्माना भरा गया है

ऐसे में अब उत्तराखंड परिवहन विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और हाल ही में देहरादून में हुए सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष की निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सड़क सुरक्षा की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और ई-चालान व्यवस्था लागू करने का भी निर्देश दिया है. जिसमें 28 अक्टूबर 2025 की MoRTH SOP और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 136A के अनुपालन पर जोर दिया गया है. ऐसे में वाहनों के डुप्लीकेट आरसी, फिटनेस, पॉल्यूशन, वाहन ट्रांसफर और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित प्रतिबंधों पर किए जाने पर विचार किया जा रहा है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में दायित्वधारियों को चुनाव प्रभारी बनाने पर रार, कांग्रेस बोली-सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग
Next: 8 साल से एक हिट को तरस रहे विजय देवरकोंडा, क्या ‘रणबाली’ से बचेगा स्टारडम?, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से है टक्कर

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.