Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

Uk Fast Khabar August 10, 2026

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिससे लोग दहशत में आ गए और घबराकर घरों से बाहर निकले.

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तरकाशी जिले में बीती देर रात भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. यमुना घाटी से लेकर गंगा घाटी तक कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटका इतना तेज था कि कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. देर रात अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी लेते नजर आए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 1 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है. रात का समय होने के कारण भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

कई परिवारों ने कुछ समय तक घरों में वापस जाने से भी परहेज किया. ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में लोग मोबाइल फोन के माध्यम से अपने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेते रहे. यमुना घाटी के साथ ही उत्तरकाशी और गंगा घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र भी सक्रिय हो गया. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी जुटाई गई.

प्रशासन की ओर से तहसील और संबंधित विभागों से भी स्थिति की जानकारी ली गई. फिलहाल कहीं से भवनों में दरार, सड़क क्षतिग्रस्त होने, भूस्खलन अथवा अन्य किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है. आए इस भूकंप के झटके ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार केवल एक भूकंप के झटके के आधार पर किसी बड़े भूकंप की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती. प्रशासन ने भी लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है.उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जनपद माना जाता है. जिले के कई हिस्से भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं.

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को भी इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद संबंधित क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी ली गई. भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है और इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले के बड़कोट राजगढ़ी के आसपास में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल जनपद में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
-शार्दुल गुसांई,आपदा प्रबंधन अधिकारी-

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. रात में आए भूकंप के झटकों के बाद लोगों ने एहतियात के तौर पर कुछ देर तक खुले स्थानों पर रहना बेहतर समझा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भूकंप के दौरान घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान पर रहें. साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दें. फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं.

Continue Reading

Previous: केंद्र की मोदी सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन को दिया 1 साल का सेवा विस्तार, आदेश जारी
Next: PM मोदी की कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मुलाकात, देखें वीडियो

Related Stories

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार

2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार

August 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क
  • कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
  • कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
  • 2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.