Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

IPL Auction के लिए चुने गए उत्‍तराखंड के आठ क्रिकेटर, पढ़ें कौन हैं ये धुरंधर?

Uk Fast Khabar November 18, 2024

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आठ खिलाड़ियों का चयन आइपीएल आक्शन के लिए हुआ है। एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में आकाश मधवाल, राजन सिंह, स्वप्निल सिंह, युवराज चौधरी, संस्कार रावत, अखिल सिंह रावत, प्रशांत चौहान और अवनीश सुधा शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर के गढ़ीनेगी निवासी अवनीश सुधा ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग में 60 गेंदों पर 196.67 की स्ट्राइक रेट से 118 रनों की नाबाद पारी खेली। यूपीएल में शानदार बल्लेबाजी के दम पर सभी का ध्यान खींचने वाले युवा विकेट कीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज संस्कार रावत पौड़ी के ग्राम कंडोला के रहने वाले हैं। उन्हें कर्नल सीके नायडू ट्राफी 2024-25 के लिए उत्तराखंड अंडर 23 का कप्तान नियुक्त किया गया है। रावत अंडर 19, अंडर 23 व अंडर 25 में भी उत्तराखंड के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं यूपीएल में ऊधम सिंह नगर की ओर से युवराज चौधरी ने 103 रनों की पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी और खींचा था और उन्हें प्लेयर आफ द फाइनल चुना गया था। रुड़की के ढंडेरा निवासी आकाश मधवाल दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के गेंदबाज हैं। आकाश उत्तराखंड और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। वह आइपीएल में खेलने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं। मधवाल भारतीय टीम के नामी खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ कोच अवतार सिंह के निर्देशन में खेल चुके हैं।

रणजी मैच: यश चौधरी का शानदार शतक, उत्तराखंड अभी भी 313 रन पीछे
देहरादूनः उत्तराखंड के यश चौधरी के नाबाद 144 रन की बदौलत उत्तराखंड ने राजस्थान के 660 रन के जवाब में 9 विकेट पर 347 रन बना लिए हैं। राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी ने चार, अजय सिंह ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यश चौधरी 144 और देवेंद्र सिंह बोरा 0 रन बनाकर क्रीज पर थे। बता दें कि इससे पहले अभी तक रणजी में राजस्थान और उत्तराखंड के बीच एक ही मुकाबला हुआ है, जिसमें उत्तराखंड ने जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी मैदान में राजस्थान और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले के तीसरे दिन उत्तराखंड ने दो विकेट के नुकसान पर 109 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम खाते में एक रन ही जोड़ सकी थी कि अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान आर समर्थ 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें अनिकेत चौधरी ने आउट किया। इसके बाद स्वप्निल सिंह और यश चौधरी ने स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। 36 रन के निजी स्कोर पर स्वप्निल भी अजय सिंह की गेंद पर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 157 रन था। विकेट कीपर आदित्य तरे (28) और अभिमन्यु (6) भी कुछ खास नहीं कर सके। अभय नेगी ने टीम के लिए 19 रन बनाए। दीपक धपोला ने 10 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यश चौधरी 227 गेंद पर नाबाद 144 और देवेंद्र सिंह बोरा 0 रन बनाकर क्रीज पर थे। अभी उत्तराखंड की टीम राजस्थान से करीब 313 रन पीछे है।

Continue Reading

Previous: Uttarakhand में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम धामी सख्‍त, नियमावली के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाने के निर्देश
Next: चुनाव प्रचार के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम धामी, सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.