Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चुनाव आचार संहिता और मानसून ने उत्तराखंड में बजट खर्च पर लगाई लगाम, आवंटित राशि भी नहीं हो सकी खर्च

Uk Fast Khabar November 2, 2024

लोकसभा चुनाव की लंबी आचार संहिता और फिर वर्षाकाल ने प्रदेश सरकार की विकास कार्यों की गति बढ़ाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाओं के ढांचे के विस्तार के प्रयासों को प्रभाव डाला है। पूंजीगत मद में बजट का उपयोग तेजी से करने के विभागों के कदम इस वर्ष सुस्त पड़ गए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूंजीगत मद में 15 अक्टूबर तक यानी छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी मात्र 3140 करोड़ की राशि खर्च की जा सकी। गत वित्तीय वर्ष की तुलना में यह काफी कम है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पहली छमाही में 4800 करोड़ की राशि खर्च की गई थी। अब वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही की शेष अवधि में 11 हजार करोड़ से अधिक खर्च करने का दबाव सरकार पर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास योजनाओं और परिसंपत्तियों के निर्माण कार्यों के लिए पूंजीगत मद में 14,857 करोड़ का बजट प्रविधान किया गया है। इसमें से 4479 करोड़ की राशि विभागों को खर्च के लिए आवंटित की जा चुकी है। बजट खर्च के आंकड़ों पर नजर डालें तो चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में बजट आवंटन में से मात्र 3150 करोड़ रुपये ही उपयोग में लाए जा सके हैं। विभागों की मानें तो वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से लेकर जून माह तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों की गति ढीली रही। आचार संहिता हटने के बाद वर्षाकाल ने निर्माण कार्यों की चाल पर बेड़ियां डाल दीं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली छमाही में अभी तक सर्वाधिक 4800 करोड़ की राशि खर्च करने का रिकार्ड बनाया था। इस वर्ष यह रिकार्ड टूटना तो दूर पूंजीगत मद में अपेक्षाकृत कम राशि खर्च हो पाई।

खर्च पिछले वर्ष से कम, अन्य वर्षों से अधिक
यद्यपि, प्रदेश सरकार के लिए संतोष की बात यह भी है कि चुनाव आचार संहिता और वर्षाकाल के बाद भी इस वर्ष की पहली छमाही में गत वर्ष को छोड़ दिया जाए तो इससे पहले के वर्षों की तुलना में खर्च अधिक रहा है। बीते वर्षों में प्रथम छमाही में अधिकतम 2805 करोड़ रुपये ही पूंजीगत मद में खर्च हो पाए थे। महालेखाकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में 1695 करोड़, वर्ष 2020-21 में 1082 करोड़, वर्ष 2021-22 में 2805 करोड़ और वर्ष 2022-23 में 2138 करोड़ की राशि पूंजीगत मद में खर्च हुई थी।

आवंटित बजट शत-प्रतिशत नहीं हो रहा खर्च
ग्राम्य विकास विभाग के लिए कुल बजट प्रविधान 1632 करोड़ रुपये है। इसमें से 613 करोड़ आवंटित किए गए, लेकिन विभाग 565 करोड़ रुपये खर्च कर पाया है। विभाग के सामने अब आवंटित बजट को शत-प्रतिशत खर्च करने की चुनौती है। सिंचाई विभाग के लिए जीगत पक्ष में कुल 1380 करोड़ का बजट रखा गया है। इसमें से 547 करोड़ आवंटित किए गए, 484 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के लिए कुल 1440 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। विभाग को 815 करोड़ आवंटित किए जा चुके हैं। 15 अक्टूबर तक विभाग 598 करोड़ रुपये खर्च कर सका है।

शहरी विकास, आवास, शिक्षा ने कम किया खर्च
पूंजीगत बजट का उपयोग करने में शहरी विकास, आवास और विद्यालयी शिक्षा काफी पीछे रहे। शहरी विकास के लिए बजट प्रविधान 774 करोड़ रुपये है। विभाग को 201 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, इसमें से खर्च मात्र 171 करोड़ हो सके। आवास विभाग के लिए वित्तीय वर्ष में कुल 461 करोड़ रुपये बजट प्रविधान है। विभाग को 149 करोड़ आवंटित हुए। खर्च 128 करोड़ रुपये किए गए हैं। विद्यालयी शिक्षा के लिए पूंजीगत मद में 473 करोड़ कुल बजट प्रविधान है। 123 करोड़ विभाग को दिए गए हैं, खर्च की गई राशि 109 करोड़ रुपये है। वित्त अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विभागों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में विभागों को बजट खर्च में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में लगेगी 200 सफल उद्यमियों की चौपाल, सुझाएंगे स्वरोजगार को कैसे गति दे सरकार?
Next: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री के कपाट…जय गंगे…हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.