Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देवभूमि में इस बड़े चेहरे के इर्द-गिर्द सिमटा रहा चुनाव, भाजपा ने खूब भुनाया

Uk Fast Khabar June 4, 2024

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधा, इसे लेकर कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इर्द-गिर्द ही सिमटा रहा। देवभूमि से प्रधानमंत्री मोदी के विशेष अनुराग और बीते 10 वर्ष में उनके कार्यकाल में उत्तराखंड को मिली केंद्रीय योजनाओं के साथ ही केंद्र की उपलब्धियों और निर्णयों को भाजपा ने चुनाव में भुनाने का पूरा प्रयास किया। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को ही लें तो उसने भी प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्य भूमिका
उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 से अजेय बनी हुई है तो इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्य भूमिका है। इसकी नींव तब पड़ गई थी, जब केदारनाथ में हुई जलप्रलय के बाद मोदी यहां आए थे। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने अपने आराध्य बाबा केदारनाथ की केदारपुरी को नए कलेवर में निखारने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए। आज केदारपुरी एकदम निखर चुकी है। यही नहीं, प्रधानमंत्री को जब भी अवसर मिलता है वह उत्तराखंड आते हैं। साथ ही कई मौकों पर इस मध्य हिमालयी राज्य से अपने लगाव को प्रदर्शित करते आए हैं। यही नहीं, उत्तराखंड के विकास के प्रति भी वह संजीदा हैं। राज्य में चल रही लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये की लागत की केंद्रीय योजनाएं इसका उदाहरण हैं। साथ ही वह राज्य में तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग करने में पीछे नहीं हैं। इस सबका लाभ भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिलता आया है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2014 और फिर वर्ष 2019 में राज्य में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया। यही नहीं, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तो वर्ष 2022 में वह लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। इन चुनावों की भांति इस बार का लोकसभा चुनाव भी पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के आसपास ही केंद्रित रहा।

विजय संकल्प रैली से की थी अभियान की शुरुआत
भाजपा के चुनाव अभियान को देखें तो इसकी शुरुआत भी प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में विजय संकल्प रैली से की थी। इसके बाद पार्टी ने पूरे अभियान में प्रधानमंत्री मोदी के राज्य के प्रति विशेष अनुराग और डबल इंजन के दम को पूरी तरह से केंद्र में रखकर जनता को रिझाने का प्रयास किया। पार्टी ने चारधाम आल वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट, केंद्रीय सड़क निधि और पीएमजीएसवाई से तमाम सड़कों का निर्माण, केदारनाथ व बदरीनाथ पुनर्निर्माण, पर्वतमाला प्रोजेक्ट समेत अन्य योजनाओं को जनता के सामने रखा। यही नहीं, विपक्ष के नजरिये से भी नजर दौड़ाएं तो उसके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी ही मुख्य रूप से रहे। यद्यपि, उसने कुछ स्थानीय मुद्दों को छुआ, लेकिन वार-पलटवार के केंद्र में प्रधानमंत्री ही रहे।

 

 

Continue Reading

Previous: कांग्रेस के इस विधायक समेत अन्य दलों के नौ पूर्व विधायकों ने थामा था भाजपा का दामन, परिणामों के बाद क्‍या होगा उनके साथ?
Next: चारधाम यात्रा क लिए रोजाना 2000 हुई पंजीकरण की संख्या, फिर नहीं राहत; भीड़ को देखते हुए बंद कर दिए गए थे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Related Stories

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

June 5, 2026
अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

June 5, 2026
हिमालयी राज्यों के लिए जियोथर्मल स्प्रिंग से निकलने वाली CO2 के फायदे या नुकसान? जानिए क्या कह रहे वैज्ञानिक?

हिमालयी राज्यों के लिए जियोथर्मल स्प्रिंग से निकलने वाली CO2 के फायदे या नुकसान? जानिए क्या कह रहे वैज्ञानिक?

June 5, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

June 5, 2026
Samsung Health का बड़ा अपडेट, Galaxy Watch अब AI के साथ देगी पर्सनल हेल्थ गाइडेंस

Samsung Health का बड़ा अपडेट, Galaxy Watch अब AI के साथ देगी पर्सनल हेल्थ गाइडेंस

June 5, 2026
*सैटेलाइट के माध्यम से राखी जाएगी आड़ा फुकान पर नज़र*

*सैटेलाइट के माध्यम से राखी जाएगी आड़ा फुकान पर नज़र*

June 5, 2026
अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

June 5, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी
  • Samsung Health का बड़ा अपडेट, Galaxy Watch अब AI के साथ देगी पर्सनल हेल्थ गाइडेंस
  • *सैटेलाइट के माध्यम से राखी जाएगी आड़ा फुकान पर नज़र*
  • अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.