Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में इमरजेंसी सेवा होगी और मजबूत, अब आपदा व सड़क दुर्घटना का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को तुरंत पहुंचेगा अलर्ट

Uk Fast Khabar December 5, 2024

उत्तराखंड आपदाओं और दुर्घटनाओं के लिहाज़ से संवेदनशील राज्य है। गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना भी एक बड़ी चुनौती रहा है। ऐसे में राज्य में अब इमरजेंसी ट्रामा केयर नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। इसके तहत किसी घायल को सीधे उसी अस्पताल में रेफर किया जाएगा, जहां उसकी जरूरत के हिसाब से उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। एक ऐसा एप भी विकसित किया जा रहा है, जिससे घटनास्थल के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल स्टाफ को तुरंत ही अलर्ट मिल जाए। वहीं, आपातकालीन सेवा 108 के पास भी चिकित्सा केंद्रों के मैप उपलब्ध कराए जाएंगे।

इमरजेंसी ट्रामा केयर नेटवर्क स्थापित किए जाने को लेकर हुई बैठक
स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर ने इमरजेंसी ट्रामा केयर नेटवर्क स्थापित किए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में बैठक की। स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर, एम्स ऋषिकेश एवं एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने आपात स्थिति मे गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज प्रदान कराने, ट्रामा केयर नेटवर्क स्थापित एवं सुदृढ़ किए जाने पर विचार साझा किए। साथ ही प्रस्तुतीकरण भी दिया। एनएचएम की मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने राज्य में ट्रामा केयर नेटवर्क और गोल्डन आवर के महत्व को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति में आम व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए तकनीकी इंटरवेंशन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा 108 को चिकित्सा केंद्रों के मैप मुहैया कराए जाएंगे। भदौरिया ने विशेष ट्रामा ट्रेनिंग के संवेदीकरण और पैरामेडिक्स स्टाफ को ट्रामा केयर के संदर्भ में प्रशिक्षण देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य इकाईयों की मैपिंग के भी निर्देश दिए। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति डा.मदन लाल ब्रह्मभट्ट ने कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स एवं धरातल पर कार्यरत समुदाय की ट्रेनिंग को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। एम्स ऋषिकेश में ट्रामा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा.मधुर उनियाल ट्रामा केयर नेटवर्क के संबंध में भावी रणनीती साझा की। इस दौरान स्वास्थ्य सलाहकार डा. तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य निदेशक डा.सुनीता टम्टा,डा. कुलदीप मार्तोलिया,डा.हितेंदर सिंह, डा.सुजाता आदि उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटनाएं रोकने को बसों के आधुनिकीकरण की जरूरत
देहरादून: अल्मोड़ा बस हादसे में 36 यात्रियों की मौत के बाद परिवहन निगम की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद चिंतित नजर आ रही हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए बस संचालन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बस बेड़े को बेहतर बनाने के लिए 500नई आधुनिक बसों की आवश्यकता है। इन बसों में उन्नत तकनीक जैसे यूरो 06, एंटी लाक ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सभी सुविधाओं की पूर्ति पर बल दिया गया। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी जैसे जिलों में नए बस डिपो बनाने, नई बसों के संचालन और रखरखाव के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने, ओवरलोडिंग पर सख्ती बरतने आदि की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में परिषद के उप महामंत्री विपिन बिजल्वाण, अनुराज नौटियाल, मुकेश नैथानी आदि शामिल रहे। धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी।

 

 

Continue Reading

Previous: ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन, 23 राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 3295 करोड़
Next: बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने को एससीईआरटी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, छात्रों को मिलेगी राहत

Related Stories

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

October 31, 2026
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

October 31, 2026
पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

October 31, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

October 31, 2026
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

October 31, 2026
पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

October 31, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन

October 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
  • जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट
  • पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.