Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पेयजल निगम में उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध, मुख्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा

Uk Fast Khabar October 12, 2024

पेयजल निगम में इन दिनों जल जीवन मिशन से लेकर नमामि गंगे के कार्यों में लगे अभियंताओं और कार्मिकों के विरुद्ध निगम प्रबंधन की कार्रवाई चल रही है। जिसे उत्पीड़न करार देते हुए कार्मिकों ने निगम मुख्यालय के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है। मुख्यालय पर एक तरफा कार्रवाई कर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्मिक मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उत्तराखंड डिप्लाेमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम की ओर से मुख्य अभियंता और प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है। वहीं, अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति पेयजल निगम उत्तरकाशी ने भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने हाल ही में बैठक कर मुख्यालय के रवैये पर सवाल उठाए। पदाधिकारियों की ओर से कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में कार्यों की अधिकता एवं विविधता के कारण निर्धारित समय से ज्यादा कार्य करने के बावजूद लक्ष्यों की प्राप्ति संभव नहीं हो पा रही है।
जिसका मुख्य कारण यह है कि लक्ष्य ही इस प्रकार से निर्धारित हो रहे हैं कि जिनकी पूर्ति ही संभव नहीं है। जबकि उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों की तुलना में वर्तमान में अत्यधिक कार्य संपादित किए गए हैं। इसके बावजूद जल जीवन मिशन से लेकर नमामि गंगे आदि केंद्र सरकार की परियोजनाओं के कार्यों का नकारात्मक प्रचार करते हुए अभियंताओं पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि मुख्यालय से अभियंताओं को कार्रवाई और परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। बिना जांच और पुख्ता सबूतों के यदि किसी अभियंता के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाती है तो संघ की ओर से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए मुख्यालय के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

अग्रिम भुगतान पर कार्रवाई को लेकर उत्तरकाशी के कार्मिक मुखर
अग्रिम भुगतान को लेकर उत्तरकाशी की परियोजनाओं में तैनात कार्मिकों पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोध शुरू हो गया है। कार्मिकों ने मुख्यालय पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनावश्यक कार्रवाई पर रोष जताया है। उन्होंने मुख्यालय स्तर से गोपनीय कार्रवाई की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर भी सवाल खड़े किए हैं। अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति पेयजल निगम उत्तरकाशी ने शाखा के संबंध में इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित कार्य बताया। जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करवाने के लिए शाखा की ओर से कार्यों को तीव्र गति देने के लिए ठेकेदारों को सामग्री के सापेक्ष धनराशि दी गई, जिसके अधिकांश धनराशि का समायोजन देयकों से कर लिया गया है व शेष धनराशि राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन देहरादून कार्यालय से लिमिट जारी होने के बाद समायोजित हो जाएगी। जबकि, खुद मुख्यालय के अधिकारियों की ओर से पूर्व में चमोली, रुद्रप्रयाग आदि जिलों में किए गए कार्यों में भी भारी भरकम धनराशि ठेकेदारों को दे दी गई।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठिठुरन
Next: दशहरा मेले को लेकर बन्नू बिरादरी में दो फाड़, परेड ग्राउंड के साथ रेसकोर्स में भी होगा पुतला दहन

Related Stories

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

November 15, 2025 3
फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

November 15, 2025 2
उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

November 15, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

November 15, 2025 3
फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

November 15, 2025 2
उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

November 15, 2025
आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..

आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..

November 15, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog National News Tech Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..
  • फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..
  • उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..
  • आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.