Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश की खुली राह, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

Uk Fast Khabar December 6, 2024

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने पर ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटने से उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरानी डीजल बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 के अंतर्गत ही बीएस-4 श्रेणी की बसों पर प्रतिबंध लगाया था। ऐसे में पिछले 20 दिन से विभिन्न डिपो में खड़ी निगम की 194 बसों को फिर से दिल्ली भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निगम के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में दिल्ली सरकार से संपर्क साधा गया है। उम्मीद है अगले एक-दो दिन में बसों का संचालन पूर्व की तरह सुचारु हो जाएगा। 16 नवंबर को दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के दृष्टिगत ग्रैप-4 के प्रतिबंध लागू करते हुए बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। केवल बीएस-6, सीएनजी या इलेक्ट्रिक बसों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई। ऐसे में उत्तराखंड के सभी डिपो से नियमित दिल्ली जाने वाली 504 बसों में से 194 बसें खड़ी हो गईं। पुरानी बसों के प्रवेश पर रोक के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई और परिवहन निगम की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय के ताजा आदेश से परिवहन निगम प्रबंधन को बड़ी राहत मिल गई। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली में ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा लिए हैं। चूंकि, बीएस-4 बसों पर लगी रोक के आदेश में साफ अंकित था कि यह प्रतिबंध ग्रैप-4 के प्रविधानों के अधीन रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने हटाए ग्रेप-4 के प्रतिबंध, ग्रेप-2 लागू रहेगा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक्यूआइ में सुधार के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को ग्रेप-4 प्रतिबंध हटाने की अनुमति प्रदान कर दी। लेकिन वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेप-2 लागू रहेगा। जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस अगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने इसके साथ ही सीएक्यूएम को ग्रेप-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-2) के कुछ अतिरिक्त उपाय ग्रेप-2 के प्रतिबंधों में शामिल करने का सुझाव भी दिया। पीठ ने कहा, ‘हमारे समक्ष पेश किए गए आंकड़ों पर विचार करते हुए हमें नहीं लगता सीएक्यूएम को ग्रेप-2 से नीचे जाने की अनुमति देना उचित होगा और संभवतः इस न्यायालय की ओर से आगे की निगरानी आवश्यक है।’ पीठ ने सीएक्यूएम से कहा कि अगर एक्यूआइ 350 से ऊपर जाता है तो ग्रेप-3 और 400 के ऊपर जाता है तो ग्रेप-4 के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

Continue Reading

Previous: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार! अगले 24 घंटे में बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
Next: दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर मुख्यमंत्री, सारी में रात्रि प्रवास…पांडव नृत्य में होंगे शामिल

Related Stories

यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा अब एक करोड़ 20 लाख का दुर्घटना बीमा

यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा अब एक करोड़ 20 लाख का दुर्घटना बीमा

February 18, 2026
CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा अब एक करोड़ 20 लाख का दुर्घटना बीमा

यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा अब एक करोड़ 20 लाख का दुर्घटना बीमा

February 18, 2026
CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यूपीसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलेगा अब एक करोड़ 20 लाख का दुर्घटना बीमा
  • CM धामी ने भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद, कहा-सुशासन और विकास के लिए सशक्त समन्वय आवश्यक
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.