Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जुड़वा समेत बच्चों की संख्या तीन, तो भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव; अधिनियम में किया जाएगा संशोधन

Uk Fast Khabar December 18, 2024

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भले ही अभी समय हो, लेकिन इसे लेकर भी कसरत प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में पंचायतों में चुनाव लडऩे के लिए दो बच्चों की शर्त के मामले में अब स्पष्टता आएगी। पहली जीवित संतान के बाद दूसरी के जुड़वा होने पर उसे एक इकाई माना जाएगा। यानी, जुड़वा समेत बच्चों की संख्या तीन होने पर भी लोग चुनाव लड़ सकेंगे। इसके लिए पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पंचायतीराज निदेशालय ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है, जिस पर मंथन जारी है। पंचायतीराज अधिनियम में प्रविधान है कि 27 सितंबर 2019 के बाद जिसकी दो से अधिक संतान होंगी, वह पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इस कट आफ डेट से पहले जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस बीच दो बच्चों की शर्त को लेकर मामला अदालत में भी गया। यह इस विषय को लेकर था कि यदि किसी व्यक्ति की पहली जीवित संतान के बाद दूसरी के जुड़वा होने पर उसे भी चुनाव लड़ने का अधिकार दिया जाना चाहिए। यानी, जुड़वा संतान को एक इकाई माना चाहिए। अदालत के आदेश के बाद शासन ने आदेश जारी किया, लेकिन इसमें कट आफ डेट 25 जुलाई 2019 अंकित है। ऐसे में गफलत की स्थिति भी बन रही है। पंचायत चुनाव के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस संबंध में स्पष्टता के लिए शासन को पत्र भेजा है। सूत्रों ने बताया कि दूसरे बच्चे के जुड़वा होने और कट आफ डेट को लेकर पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। पंचायतीराज निदेशालय से इस बारे में मिले प्रस्ताव पर शासन मंथन कर रहा है। यह प्रस्ताव कैबिनेट की आगामी बैठक में रखा जाएगा।

पालिका एक्ट में तीन बच्चों वाले प्रत्याशी को अयोग्य ठहराने के प्राविधान को चुनौती
हाई कोर्ट ने नगर पालिका में तीन बच्चों वाले प्रत्याशियों को अयोग्य ठहराने वाले नगरपालिका एक्ट के प्राविधान को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए सचिव तथा निदेशक शहरी विकास को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी नईम उल खान की याचिका पर सुनवाई की। जिसमें नगर पालिका एक्ट संशोधन-2003 की धारा-तीन को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता के अनुसार इस प्रावधान के अंतर्गत वर्ष 2003 के बाद जिसके तीन बच्चे होंगे, पालिका चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरा दिया जाता है जबकि त्रिस्तरीय पंचायतों के पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत 27 सितंबर 2019 के बाद तीन बच्चों के चुनाव लड़ने वालों को अयोग्य ठहराया गया है। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह पहले ग्रामीण क्षेत्र के निवासी थे और चुनाव लड़ सकते थे लेकिन अब उनके गांव को शामिल कर नगर पालिका का विस्तार हो रहा है, इस वजह से वह चुनाव लड़ने के अयोग्य हो चुके हैं। उनको चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करना अन्याय है। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि नगर पालिका एक्-1916 उत्तर प्रदेश का ही स्वीकार किया गया है जबकि राज्य में इसमें 2002 में संशोधन तीन बच्चों वाले प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से अयोग्य कर दिया गया, उत्तराखंड में 2003 में इसे लागू किया गया था। सवाल उठाया कि जब पंचायतों में 2019 से पहले तीन बच्चे वाले प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं तो पालिकाओं में क्यों नहीं लड़ सकते। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सचिव व निदेशक शहरी विकास को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- राज्य में पारदर्शिता के साथ हो रही परीक्षाएं
Next: उत्तराखंड में 1480 करोड़ की लागत से सुधरेगा आपदा प्रबंधन का ढांचा, CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.