Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी सरकार का एलान, राज्य स्थापना दिवस तक हर व्यक्ति को मिलेगा आयुष्मान कवच

Uk Fast Khabar October 3, 2023

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस तक प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान कवच मिले जाएगा। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) वितरित की गई।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत माजरा वार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य स्थापना दिवस तक उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान का कवच उपलब्ध कराना है। जिसके लिए पांच वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जबकि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

देहरादून रहा अव्वल
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अन्य विभागों के सहयोग से जनपद देहरादून में आयोजित आयुष्मान भव अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने से लेकर स्वैच्छिक रत्तदान और अंगदान में भी अन्य जनपदों की अपेक्षा अव्वल रहा है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों, आशाओं एवं जनपद वासियों की सराहना की।
डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अन्य रेखीय विभागों पंचायतीराज, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण व स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया, जहां पर चिकित्सकों के साथ ही सीएचओ एवं एनएएम ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल एनीमिया सहित विभिन्न गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही नियमित टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया।

पेश की गई विस्तृत रिपोर्ट
माजरा में आयोजित आयुष्मान सभा में सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाए गए अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि देहरादून जनपद से प्रथम आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड बने। इस दौरान विधायक विनोद चमोली, क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप, आकांश एवं चित्रांश फेडरेशन के प्रतिनिधि, डॉ. निधि रावत, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. प्रताप रावत, राकेश बिष्ट, लक्ष्मण रावत, अर्चना उनियाल, नीतू वालिय, दिनेश पांडेय सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

7829 आयुष्मान सभा का आयोजन
प्रदेश में 7829 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 7116 व शहरी वार्डों में 313 सभाएं की गई। अल्मोड़ा जिले में सर्वाधिक 1143 सभाएं हुई। इसके अलावा टिहरी में 1014, पौड़ी गढ़वाल में 876, नैनीताल में 785, ऊधमसिंह नगर में 734, चमोली में 624, उत्तरकाशी में 623, पिथौरागढ़ में 570, बागेश्वर में 451, चंपावत में 359, रूद्रप्रयाग में 319, देहरादून में 202 व हरिद्वार में 129 सभाओं का आयोजन किया गया।

Continue Reading

Previous: ब्रिटिश पार्लियामेंट के लॉर्ड मेयर ने की CM धामी की सराहना, विदेशी धरती पर उत्तराखंड की हुई तारीफ
Next: पीएम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, इस दिन होगा पिथौरागढ़ में आगमन; जानिए कार्यक्रम

Related Stories

10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज

10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज

June 6, 2026
बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे विशालकाय बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे विशालकाय बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

June 6, 2026
मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

June 6, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज

10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज

June 6, 2026
बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे विशालकाय बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे विशालकाय बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

June 6, 2026
मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

June 6, 2026
मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक

June 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
  • बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे विशालकाय बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल
  • मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक
  • मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.