Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऑफर देकर पढ़े-लिखे लोगों के साथ ये काम कर रहा था 10वीं पास, हरिद्वार में चल रहे अवैध धंधे का पर्दाफाश

Uk Fast Khabar May 15, 2024

हेलो सर आइसीआइसीआइ बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से नेहा शर्मा बात कर रही हूं। सर आइसीआइसीआइ बैंक आपको फ्री कास्ट क्रेडिट कार्ड आफर कर रहा है, जिसकी लिमिट आपको पांच लाख तक प्रोवाइड की जाएगी। क्या आप क्रेडिट कार्ड लेने को तैयार हैं? आपकी एक सहमति और बैंक खाता खाली। यदि आपके पास भी इस तरह के फोन आ रहे हैं, सतर्क होने की जरूरत है। साइबर ठग आपका खाता खाली कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हरिद्वार से संचालित हो रहे इसी तरह के एक काल सेंटर में दबिश देकर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह साइबर ठग 10वीं पास है और पढ़े-लिखे लोगों को चपत लगाने में माहिर है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के नाम पर फर्जी काल कर उनसे धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में एक इसी तरह का गिरोह सक्रिय है। जांच के दौरान कई मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। साथ ही संदिग्ध बैंक खातों के लेनदेन का विवरण चेक किया गया। जिसमें पाया कि इन संदिग्ध बैंक खातों में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बंगाल और देश के अन्य राज्यों से अलग-अलग व्यक्तियों के बैंक खातों से लाखों रुपये गिरोह के खातों में निरंतर स्थानांतरित किए जा रहे हैं। इन संदिग्ध खातों में पिछले कुछ महीनों में 70 लाख रुपये का लेनदेन पाया गया।
गिरोह के बारे में जानकारी जुटाते हुए सोमवार को एसटीएफ के निरीक्षक यशपाल बिष्ट, दारोगा धर्मेंद्र रौतेला व यादविंदर बावजा की देखरेख में एक टीम ने मोहल्ला रामनगर, ग्राम रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के एक घर में दबिश देकर आरोपित विपिन पाल मूल निवासी ग्राम पिंडोरा जहांगीरपुर, थाना झिंझाना, जिला शामली को गिरप्तार किया। उसके पास से छह मोबाइल फोन, चार मोबाइल फोन के खाली डिब्बे, एक कंप्यूटर मानीटर, एक सीपीयू, 14 डेबिट कार्ड, तीन हिसाब-किताब के रजिस्टर व ग्राहकों को ठगने के लिए तैयार स्क्रिप्ट बरामद की।

ऐसे की जा रही थी ठगी
पूछताछ में विपिन पाल ने बताया कि वह हरिद्वार में वर्ष 2017 से रह रहा है। वह 10वीं पास है और कई सालों से क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस एवं विभिन्न लोन दिलाने के नाम पर फोन के माध्यम से काल कर लोगों के साथ ठगी कर रहा है। उसके गिरोह में 11 लोग हैं, सभी आनलाइन ठगी कर रहे हैं। सभी को अलग-अलग काम दिया गया था।
एक अन्य गिरोह के तीन सदस्यों का कार्य ऐसा डाटा उपलब्ध कराना होता है, जिन लोगों के साथ ठगी की जानी है। आरोपित ने बताया कि ठगी से प्राप्त धन से उसने रामनगर रावली महदूद में ही दो मंजिला घर खरीदा है। फर्जी काल करने के लिए एक कार्यालय ब्रह्मपुरी बाजार में खोला गया था, जहां से काल सेंटर संचालित होता है।

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के इस शहर में दो दिन तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, ऊर्जा निगम ने जारी किया अलर्ट
Next: अब गर्मी करेगी बेहाल, तापमान में वृद्धि के आसार; 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

Related Stories

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

July 17, 2026
NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

July 17, 2026
MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

July 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

July 17, 2026
NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

July 17, 2026
MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई

July 17, 2026
श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट, जानें क्या है मान्यता?

श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट, जानें क्या है मान्यता?

July 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा
  • NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी
  • MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट, जानें क्या है मान्यता?
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.