Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

साइबर ठगों को पकड़ने में चुनौती बन रहे फर्जी सिम और बैंक खाते

Uk Fast Khabar September 26, 2023

नेहरू कालोनी क्षेत्र में रहने वाली प्रिया को कुछ दिन पहले एक फोन आया। दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड ब्लाक होने वाला है। उसे जारी रखने के लिए उसने प्रिया को मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के कुछ सेकेंड बाद ही प्रिया का खाता खाली हो गया। प्रिया ने मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का संदेश देखा तो आनन-फानन साइबर थाना पहुंचीं। जिस नंबर से प्रिया को फोन आया था और जिस अकाउंट में रुपये भेजे गए, पुलिस ने उनकी जांच की तो पता चला कि दोनों फर्जी नाम-पते पर हैं।
ऐसा केवल प्रिया के मामले में नहीं है, बल्कि साइबर ठगी की अधिकांश वारदातों में फर्जी सिम और फर्जी बैंक खाते का इस्तेमाल किया जाता है। यही चुनौती साइबर ठगों को पकड़ने की राह में पुलिस के लिए सबसे बड़ी बाधा बन रही है।
साइबर ठगी का मकड़जाल तेजी से फैल रहा है। एक छोटी-सी गलती और पलभर में आपका बैंक खाता साफ। साइबर ठगों के सबसे अहम हथियार हैं, बैंक खाता और मोबाइल नंबर। साइबर ठगी की कई वारदातों की जांच में सामने आया है कि ये आरोपित जिस शातिर तरीके से ठगी को अंजाम देते हैं, उसी तरह वारदात के लिए संसाधन भी जुटाते हैं।
यही वजह है कि वारदात के बाद पुलिस जब ठगों की तलाश में जुटती है तो जिन नंबरों से ठगी की घटना हुई या जिन खातों में धनराशि भेजी गई, उनकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। देहरादून साइबर थाना पुलिस ऐसे तीन हजार फर्जी सिम कार्ड ब्लाक करा चुकी है। विडंबना यह है कि फर्जी पहचान पत्र से सिम कार्ड 50 से 100 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं। पुलिस के लिए ऐसे नंबरों को ब्लाक कराना भी चुनौती से कम नहीं है। इसी तरह विदेश से हो रही साइबर ठगी की घटनाओं में ठग फर्जी आइपी एड्रेस का इस्तेमाल करते हैं। इसकी जानकारी नहीं मिलने से पुलिस उन तक भी नहीं पहुंच पाती।

ठगों से लड़ने के लिए तैयार हो रहे साइबर कमांडो
उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ साइबर ठगों पर शिकंजा कसने के लिए साइबर कमांडो तैयार कर रही है। जिनको साइबर एक्सपर्ट प्रशिक्षित कर रहे हैं। ये कमांडो न सिर्फ साइबर ठगी की घटनाओं की जांच करेंगे, बल्कि आमजन को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक भी करेंगे। इसके अलावा ठगों तक पहुंचने के लिए एडवांस टूल भी विकसित किए जा रहे हैं।

साइबर ठगी से बचने के लिए होना होगा जागरूक
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि देश ही नहीं, विदेश में बैठे साइबर ठग भी हमारी गाढ़ी कमाई पर गिद्ध दृष्टि जमाए हैं। इसलिए हमें खुद भी साइबर ठगों से सावधान रहना होगा। बताया कि, ज्यादातर लोग घर बैठे हजारों-लाखों रुपये कमाने के लालच में ठगी के शिकार हो जाते हैं। इसलिए लालच में आकर इंटरनेट मीडिया या ईमेल पर किसी से भी कोई निजी जानकारी साझा न करें। इसके अलावा साइबर ठग बैंक खाता ब्लाक करने का भय दिखाकर बैंक संबंधित जानकारी मांगते हैं। इस तरह का कोई फोन आए तो सावधान हो जाएं, बैंक फोन पर खाते से संबंधित जानकारी नहीं मांगते।

Continue Reading

Previous: घर से उठा ले गया जावेद, भाई की दुकान में नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी
Next: युवक ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

Related Stories

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

October 16, 2026
भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

October 16, 2026
“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

October 16, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी

October 16, 2026
भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII

October 16, 2026
“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

“लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

October 16, 2026
‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता

‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता

October 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अग्निवीरों के लिए बड़ी पहल, उत्तराखंड में समायोजन को मिली हरी झंडी
  • भालुओं की आबादी और आवास का होगा आकलन, देशव्यापी सर्वे करेगा WII
  • “लहरा दो तिरंगा” पर रोक: 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात: 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा
  • ‘साबुन देने के बहाने मर्डर’ इलाके में तनाव, गोपालगंज में आरोपी के घर के सामने ही जला दी छात्रा की चिता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.