Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कैलाश मानसरोवर यात्रा का अंतिम दल पहुंचा टनकपुर, 12 राज्यों के 44 तीर्थयात्री शामिल

Uk Fast Khabar August 10, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा के आखिरी 44 सदस्यीय दल में 12 राज्यों के 28 पुरुष और 16 महिला तीर्थयात्री शामिल,कल अगले पड़ाव के लिए होंगे रवाना

खटीमा: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. रविवार शाम यात्रा का दसवां और अंतिम दल टनकपुर पहुंचा. जहां शारदा पर्यटक आवास गृह में इन 44 तीर्थयात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. देश के 12 राज्यों से पहुंचे इन यात्रियों के स्वागत में टीआरसी कर्मियों, मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति और बच्चों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. बुरांश और माल्टा के वेलकम ड्रिंक से हुए स्वागत से तीर्थयात्री भी अभिभूत नजर आए. सोमवार सुबह अंतिम दल के टनकपुर से रवाना होते ही कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का यात्रा सत्र भी संपन्न हो जाएगा.

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का इस साल का आखिरी यानी दसवां दल रविवार 9 अगस्त की की शाम चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचा. 44 सदस्यीय इस दल में देश के 12 राज्यों से आए 28 पुरुष और 16 महिला तीर्थयात्री शामिल हैं. टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि अंतिम दल में बिहार से 1, दिल्ली से 4, गुजरात से 10, जम्मू कश्मीर से 1, झारखंड से 2, मध्य प्रदेश से 2, महाराष्ट्र से 4, राजस्थान से 5, तमिलनाडु से 2, उत्तर प्रदेश से 11, उत्तराखंड से 1 और पश्चिम बंगाल से 1 तीर्थयात्री शामिल हैं. इस दल में सबसे ज्यादा 11 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश से हैं.

हर आयु वर्ग के तीर्थयात्री शामिल: इस दल में शामिल हर आयु वर्ग के तीर्थयात्री शामिल हैं. तीर्थयात्री इस दल की सबसे कम उम्र 21 वर्षीय जय रघुवीर भाई डांगर गुजरात से है. जबकि, राजस्थान के 67 वर्षीय पुरुष तीर्थयात्री आलोक कुमार सबसे अधिक उम्र के यात्री शामिल हैं. अलग-अलग राज्यों से आए यात्रियों के पहुंचने पर टनकपुर में उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया. रविवार को टनकपुर पहुंचने के बाद तीर्थयात्री शारदा पर्यटक आवास गृह में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद सोमवार सुबह दल को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया जाएगा.

कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अंतिम दल के टनकपुर पहुंचने के साथ ही साल 2026 की यात्रा के तहत यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत का सिलसिला भी पूरा हो चुका है. पूरे यात्रा सत्र के दौरान टनकपुर पर्यटक आवास गृह ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों के स्वागत, ठहराव और विदाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सभी कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे.

क्या बोले कैलाश तीर्थयात्री? कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, गौरव महाजन, सुरेखा जोशी, श्रावणी निंदेवकर समेत अन्य तीर्थयात्रियों का कहना था कि, ‘हमारा सौभाग्य है कि हमें उत्तराखंड के रास्ते मानसरोवर जाने का मौका मिला है. हम लोग बेहद रोमांचित है. टनकपुर पहुंचने तक जिस तरह की यात्रा सुविधा एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुए, वो शानदार था. इसके केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताते हैं.’

गौर हो कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले दल को बीती 5 जुलाई को टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया था. जिसमें 49 तीर्थयात्री शामिल थे. वहीं, सोमवार को अंतिम दल यानी दसवें जत्थे के टनकपुर से रवाना होने के साथ ही इस साल की यात्रा की समाप्ति हो जाएगी.

Continue Reading

Previous: भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड
Next: Cloudflare ने लॉन्च किया AI एजेंट्स के लिए खास ब्राउज़र, जानें इसकी खास बातें

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.